लेखक परिचय
कैलाशचंद्र भाटिया भाषा विज्ञान तथा हिंदी भाषा के विविध पक्षों पर अनुसंधान के साथ-साथ साहित्य की नवीन विधाओं की ओर प्रवृत्त । 'मदन मोहन मालवीय पुरस्कार', 'अयोध्याप्रसाद खत्री पुरस्कार', 'नातालि पुरस्कार', 'सुब्रह्मण्यम भारती पुरस्कार' आदि से सम्मानित। भूतपूर्व प्रोफेसर तथा अध्यक्ष, हिंदी तथा प्रादेशिक भाषाएँ, लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी। पूर्व निदेशक, वृंदावन शोध संस्थान, वृंदावन। भारत सरकार के अनेक मंत्रालयों की राजभाषा सलाहकार समितियों के सदस्य। रॉयल एशियाटिक सोसाइटी ऑफ इंग्लैंड के फेलो। 'अंग्रेजी-हिंदी अभिव्यक्ति कोश', 'अंग्रेजी-हिंदी शब्दों का ठीक प्रयोग', 'हिंदी भाषाः विकास और स्वरूप', 'राजभाषा हिंदी', 'हिंदी की मानक वर्तनी' तथा 'हिंदी शब्द सामर्थ्य' आदि अनेक प्रसिद्ध पुस्तकों के यशस्वी लेखक ।
पुस्तक परिचय
हिं दी के प्रगामी प्रयोग के लिए राजभाषा विभाग (गृह मंत्रालय) बराबर जोर दे रहा है। इस प्रक्रिया को सुलभ व सरल बनाने के लिए और राजभाषा प्रेमियों की सुविधा के लिए केंद्र तथा राज्य स्तर पर अनेक महत्त्वपूर्ण शब्दकोशों का निर्माण किया गया है। ये सभी कोश शब्दों पर ही अधिक बल देते हैं। वैसे इस प्रकार के कुछ बहुप्रयुक्त फ्रेजेज समेकित प्रशासन शब्दावली के अंत में दिए गए हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने भी इस दिशा में अच्छा कार्य किया है। कंप्यूटर युग में शब्दकोश के साथ ही शब्द-समूह/पद-बंध/प्रयोग और संबंधित क्षेत्र की प्रयुक्तियों को प्रमुखता मिलना स्वाभाविक है। अभी तक अंग्रेजी-हिंदी का ऐसा कोई बृहत् कोश उपलब्ध नहीं है, जिसमें प्रशासन/कार्यालय से संबंधित दैनिक व्यवहार में आनेवाले शब्द-समूह तथा फ्रेजेज को संकलित किया गया हो। विधि, न्याय तथा प्रशासन से संबंधित पदाधिकारियों और अंग्रेजी-हिंदी अनुवाद के क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों को ऐसे शब्दकोश का अभाव ज्यादा खटकता रहा है। इन कठिनाइयों का लेखक ने प्रत्यक्ष अनुभव किया और उसी का परिणाम है, यह 'अंग्रेजी-हिंदी अभिव्यक्ति कोश'।
Hindu (हिंदू धर्म) (13724)
Tantra (तन्त्र) (1005)
Vedas (वेद) (728)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2081)
Chaukhamba | चौखंबा (3180)
Jyotish (ज्योतिष) (1561)
Yoga (योग) (1168)
Ramayana (रामायण) (1334)
Gita Press (गीता प्रेस) (723)
Sahitya (साहित्य) (24773)
History (इतिहास) (9044)
Philosophy (दर्शन) (3634)
Santvani (सन्त वाणी) (2629)
Vedanta (वेदांत) (116)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist