पुस्तक परिचय
शिक्षा मनोविज्ञान वह शाख है जो शैक्षिक परिस्थितियों में व्यक्ति के व्यवहार, मानसिक प्रक्रियाओं तथा अनुभवों का वैज्ञानिक अध्ययन करता है। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षण को अधिक प्रभावशाली बनाना तथा शिक्षार्थियों की क्षमताओं, आवश्यकताओं और अभिरुचियों के अनुरूप शिक्षण विधियों का विकास करना है। शिक्षण के प्रत्येक पहलू - जैसे शिक्षण के उद्देश्य, शिक्षण विधियाँ, पाठ्यक्रम निर्माण, मूल्यांकन, अनुशासन, कक्षा-प्रबंधन तथा अधिगम के मनोवैज्ञानिक सिद्धान्त - सभी शिक्षा मनोविज्ञान से प्रभावित होते हैं। अतः शिक्षा मनोविज्ञान वह आधार है, जिसके बिना शिक्षण-प्रक्रिया का सफल संचालन संभव नहीं है। यह शिक्षक को न केवल शिक्षण कौशल में निपुण बनाता है, बल्कि शिक्षार्थियों की व्यक्तिगत भिन्नताओं को समझने तथा उनके सर्वांगीण विकास हेतु अनुकूल वातावरण प्रदान करने में सहायक बनता है।
लेखक परिचय
शिक्षक शिक्षा जगत में नवाचारों के अनुप्रयोगों के लिए विख्यात शिक्षाविद् अरविन्द कुमार आर्य का जन्म उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले के अंतर्गत अवस्थित ऐतिहासिक राजा भोज की नगरी मऊरानीपुर में सन् 15 नवम्बर 1987 में हुआ। अपनी प्रारम्भिक शिक्षा व स्नातक स्तर का अध्ययन मऊरानीपुर में पूर्ण करने के बाद उच्च एवं व्यावसायिक अध्ययन हेतु आपने झाँसी को अपना अध्ययन स्थल चुना जहाँ से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर के साथ-साथ बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय परिसर से शिक्षा में अधिस्नातक की उपाधि अर्जित की। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण की। अरविन्द कुमार आर्य ने अपने अध्यापन जीवन की शुरुआत मोतीबाई राजाराम महाविद्यालय, गरौठा, झाँसी से करते हुए श्रीमती विद्यावती बी.एड. कॉलेज झाँसी में बतौर प्रवक्ता-शिक्षा अपनी सेवाएं दीं। शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में प्रचलित नवाचारों के अनुप्रयोगों हेतु आर्य द्वारा दिया गया योगदान सदैव अविस्मरणीय मन जावेगा। सम्प्रति-वर्तमान में अरविन्द कुमार आर्य बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय से सम्बद्ध ललितपुर के विख्यात आदिनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में बतौर एसिस्टेंट प्रोफेसर एवं अकादमिक प्रभारी अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
भूमिका
शिक्षा मनोविज्ञान वह विज्ञान है, जो शिक्षा की समस्याओं का विवेचन, विश्लेषण एवं समाधान करता है। शिक्षा, मनोविज्ञान से कभी पृथक नहीं रही है। मनोविज्ञान चाहे दर्शन के रूप में रहा हो, उसने शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति का विकास करने में सहायता की है। शिक्षा मनोविज्ञान में व्यक्ति के व्यवहार, मानसिक प्रक्रियाओं एवं अनुभवों का अध्ययन शैक्षिक परिस्थितियों में किया जाता है। शिक्षा मनोविज्ञान मनोविज्ञान की वह शाखा है जिसका ध्येय शिक्षण की प्रभावशाली तकनीकों को विकसित करना तथा अधिगमकर्ता की योग्यताओं एवं अभिरुचियों का आंकलन करना है। यह व्यावहारिक मनोविज्ञान की शाखा है, जो शिक्षण एवं सीखने की प्रक्रिया को सुधारने में प्रयासरत है। पुस्तक लेखन में कई लिखित व अलिखित स्रोतों से मदद ली गई है, मैं उन सभी विज्ञ लेखकों के प्रति अपना आभार प्रकट करता हूँ। आशा करता हूँ कि पुस्तक पाठकों के लिए उपयोगी होगी।
Hindu (हिंदू धर्म) (14018)
Tantra (तन्त्र) (1039)
Vedas (वेद) (731)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2135)
Chaukhamba | चौखंबा (3470)
Jyotish (ज्योतिष) (1632)
Yoga (योग) (1212)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (716)
Sahitya (साहित्य) (25198)
History (इतिहास) (9344)
Philosophy (दर्शन) (3712)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist