भूमिका
अपनी सभ्यता, लोक संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सजग रहकर पूर्वोत्तर अद्भुत और अनूठे ढंग से अपने स्वाभिमान एवं भारतबोध को संजेए हुए हैं। यहां के तीज-त्योहार, मेले-उत्सव, नृत्य-गीत, खान-पान तथा बोली एवं भाषा में भारतीय परंपरा एवं अनुशासन की एक विशिष्ट झलक दिखायी देती है। जिसमें भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक चेतना की अद्भुत छवि निखरती है। पूर्वोत्तर सबको अपनाता है, सबको बुलाता है इसकी सहजता एवं सरलता अनिर्वचनीय है। यहां की प्रकृति का अप्रतिम सौंदर्य उनके हृदय के विस्तार एवं संवेदना में बड़ी सहजता से रचा बसा है। इनकी चित्तवृत्तियों में वहां की भाषिक एवं सामाजिक संवेदना अद्भुत जीवन्तता के साथ खिल उठती है। यहां सामाजिक संवेदना एवं भाषिक विशिष्टता के साथ ही निष्कलुष हृदय का प्रस्फुटन एवं जीवन का निरंतर विस्तार है।
पूर्वोत्तर अप्रतिम सुंदर है। महाकवि भास की पंक्तियों की तरह "क्षणे-क्षणे यन्नवतामुपैति तदैव रुपम् रमणीयताया" की तरह प्रातः काल होते ही यहां के पर्वत श्रृंखला सूर्य की रक्ताभा से अपने आप को स्वर्णिम कलेवर में ढ़क लेते हैं और सूरज चढ़ने के साथ-साथ अपने सौंदर्य को हर क्षण रूपांतरित करते हुए अंततः धवल चांदी का सौंदर्य बिखेर देते हैं। फलतः पूर्वोतर हमारी ज्ञानेंद्रियों को सक्रिय करता है और उससे उद्भूत भावों का विस्तार करता है।
पूर्वोत्तर वह जिसके पैरों के नीचे कल-कल निनाद करती हुई सरिता यहां की तरलता और सरलता की नई व्याख्या करती है। वह अठखेलियाँ करती हुयी पूर्वोत्तर की भाषिक संवेदना का कर्णप्रिय गीत भी सुनाती है जिसको समझने के लिए उनके पास जाना जरूरी है, उनके मन की भाषा को जानना जरूरी है। मस्तक के ऊपर चमकते बर्फीले पर्वत शिखर उनके स्वाभिमान की अद्भुत व्यंजना करते हैं। इसके सौंदर्य को निहारने के लिए अपनत्व की निगाह आवश्यक है जिसके अभाव में आंखें चौंधिया सकती हैं।
पूर्वोत्तर जिसके जंगलों से आती हुई हवा का स्पर्श केवल शरीर को पवित्र नहीं करता बल्कि मन को भी झंकृत कर देता है। वह रोमावालियों में प्रसन्नता की प्राण वायु बनकर बस जाता है जिससे शरीर और मन का आनंद सच्चिदानंद हो जाता है।
पूर्वोत्तर वह जिसके खाद्य पदार्थ ही शुद्ध, पौष्टिक और परिपक्व नहीं है बल्कि उनकी मीठी बोलियां, स्वच्छंद जीवन शैली, चटपटा, अल्हण और मस्त अंदाज जीवन जीने का नया आस्वाद प्रस्तुत करती है।
पूर्वोत्तर की साहित्यिक और भाषिक पक्ष भी अत्यंत समृद्ध है। छोटी-छोटी घाटियों में रचा बसा जीवन अपनी विशिष्ट भाषा और शैली को लेकर जीता जागता है। इसलिए पूर्वोत्तर को बोलियों का टकसाल कहना गलत नहीं होगा। भला आचार्य शंकरदेव और भानु भक्त को कोई कैसे भूल सकता है जिन्होंने अपनी रचना के दम पर जनता के हृदय में स्थान बनाया। इन भक्त कवियों से लेकर समकालीन समय तक यहां के साहित्यकारों ने लगभग हर विधा में अपना योगदान दिया है जिसमें यहां का सहज और सरल जीवन उद्घाटित हुआ है।
पूर्वोत्तर दुर्गम है लेकिन हृदय के विहंगम बट वृक्ष की लटकती जड़ें, गहरी, विशाल, दुर्गम खाई के उपर सेतु का निर्माण करती हैं। जिसके द्वारा मनुष्य उनके दिलों तक पहुंच सकता है।
पूर्वोत्तर के भाषिक और सामाजिक संवेदना में पर्यटन का आनंद भी है और जीवन का विस्तार भी। पूर्वोत्तर के इसी भाषिक और सामाजिक संवेदना को संरक्षित करने का एक छोटा सा उपक्रम इस पुस्तक के रूप में आपके हाथों में है जिसमें पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर और सिक्किम की भाषिक और सामाजिक संवेदना को विभिन्न लेखकों के लेखों द्वारा समायोजित करने का प्रयत्न किया गया है। उन सभी विद्वान लेखकों का हार्दिक आभार। आपकी प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा रहेगी।
Hindu (हिंदू धर्म) (14142)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25550)
History (इतिहास) (9452)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist