Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.

राधाकृष्ण मूल्यांकन माला: ध्रुवस्वामिनी- Radhakrishna Mulyankan Mala: Dhruvaswamini (Play)

฿783.75
฿1045
25% off
Includes any tariffs and taxes
Specifications
Publisher: Radhakrishna Prakashan Pvt. Ltd.
Edited By Ashish Tripathi
Language: Hindi
Pages: 192
Cover: Hardcover
9.00X6.00 Inch
Weight 334 gm
Edition: 2026
ISBN: 9789309020247
BA6057
Delivery and Return Policies
Usually ships in 3 days
Returns and Exchanges accepted within 7 days
Free Delivery
Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.
Book Description

 

 

प्रस्तावना


साहित्य में कृतियों का मूल्यांकन और पुनर्मूल्यांकन आलोचना का धर्म है। उन कृतियों को फिर पलटकर देखना और उनकी अर्थवत्ता को नये परिप्रेक्ष्य में देखना-समझना आलोचना को विश्वसनीय और रचनात्मक बनाता है। साहित्य की वास्तविक पहचान भी समय के प्रवाह में ही होती है। प्रकाशन के साथ तुरन्त चर्चा में आ जाने वाली कृतियाँ कई बार बाद में भुला दी जाने योग्य निकलती हैं। दूसरी तरफ ऐसा भी होता है कि कोई कृति अपने प्रकाशन के समय बहुत महत्त्वपूर्ण न समझी गई तो किन्तु कालान्तर में उसमें एकाएक अपने समय की सच्ची तसवीर दिखाई दे। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा अंग्रेजी और बाद में आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी द्वारा हिन्दी में कबीर की कविताओं के प्रस्तुतीकरण का महत्त्व ऐतिहासिक है। वस्तुतः आलोचना की जिम्मेदारी है कि वह अपनी भाषा और संस्कृति की मूल्यवान समझी जाने वाली कृतियों को समय समय पर पुनरीक्षण के लिए चुने और नए समय में उनकी अर्थवत्ता की पुनर्पहचान करे।


हिन्दी साहित्य के आधुनिक काल में ऐसी कृतियों की पहचान कठिन नहीं है जिन्हें प्रकाशित हुए एक या आधी शताब्दी व्यतीत हो गई है और उन्हें कालजयी माना जाता है। यदि रीतिकाल, भक्तिकाल और आदिकाल की कृतियों का भी स्मरण करें तो यह सूची आलोचना के समक्ष एक बड़ी चुनौती की तरह सामने होगी। कहना न होगा कि आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी से लगाकर हमारे समय तक अनेक विद्वान आलोचकों ने अपनी रुचि और विवेक के अनुसार ऐसी चुनौतियों को स्वीकार किया है।


राधाकृष्ण मूल्यांकन माला पिछली शताब्दी की हिन्दी आलोचना का उज्ज्वल अध्याय है जिसमें मुख्यतः कृतिकारों पर केन्द्रित अध्ययनों को प्रस्तुत किया गया था। इस मूल्यांकन माला ने अपनी विश्वसनीयता के चलते आलोचना और अकादमिक्त क्षेत्र में बेहद प्रतिष्ठा अर्जित की थी। अब नए दौर में कृतिकारों के साथ कृतियों पर केन्द्रित अध्ययनों को प्रस्तुत किया जा रहा है जिन पर गम्भीर विवेचन और पुनःपाठ की आवश्यकता है। प्रस्तुत कृति नयी पीढ़ी के प्रसिद्ध कवि और आलोचक आशीष चेतस चरित्र है परन्तु समाज और धर्म द्वारा बनाई गई पितृसत्तात्मक व्यवस्था से घिरी हुई, जो इसे अपने ढंग से बदल देना चाहती है।


'ध्रुवस्वामिनी' प्रसाद का सर्वोत्तम नाटक है। बीसवीं सदी के प्रतिनिधि हिन्दी नाटकों में विशिष्ट! परम्परा को पुनर्नवा करता आधुनिक नाटक! स्वातंत्र्य चेतना की युगीन अभिव्यक्ति !! स्त्री-मुक्ति के विकसित होते विमर्श में एक सशक्त हस्तक्षेप !! 'ध्रुवस्वामिनी' स्त्री-स्वतंत्रता के प्रश्न पर केन्द्रित है। इस नाटक में ध्रुवस्वामिनी, मंदाकिनी और कोमा जैसे ताकतवर, विचारवान और संघर्षशील पात्र हैं। पितृसत्तात्मक व्यवस्था के नियमों और रीतियों से घिरे होने के बावजूद ये उनके विरुद्ध संघर्ष करते हैं।


जयशंकर प्रसाद स्त्री के सवाल को धर्मसत्ता से जोड़कर देखते हैं। वे प्रकारांतर से यह स्पष्ट करते हैं कि (अभिजन समाज में) स्त्री की स्वतंत्रता और परतंत्रता के लिए धर्मशास्त्र जवाबदेह है। विवाह से मुक्त होने अर्थात् तलाक का प्रश्न उठाकर जयशंकर प्रसाद एक गम्भीर विमर्श खड़ा करते हैं। जयशंकर प्रसाद 'तलाक' के स्थान पर 'मोक्ष' शब्द इस्तेमाल करते हैं। तलाक और पुनर्विवाह के प्रश्न को वे नाटक की भूमिका में गम्भीरता से उठाते हैं। इस प्रकरण में वे विशाखदत्त, पाराशर और कौटिल्य जैसे पुरातन लेखकों और धर्मशास्त्रियों तथा राखालदास बनर्जी, प्रोफेसर ए. एस. अलतेकर, प्रो. के. पी. जायसवाल, प्रो. आर. जी. भंडारकर आदि इतिहासकारों के मतों को उद्धृत करते हैं। उनका स्पष्ट मत है कि भारतीय परंपरा की ब्राह्मण नियंत्रित धारा में 'तलाक' अर्थात् 'मोक्ष' की व्यवस्था थी। जयशंकर प्रसाद अन्ततः 'विवाह' को 'धर्म' से बाँधकर देखते हैं।' ध्रुवस्वामिनी' में जयशंकर प्रसाद ने स्त्री-सम्मान के प्रश्न को राष्ट्र-सम्मान के साथ एकमेक कर दिया है।


'ध्रुवस्वामिनी' की प्रभावोत्पादकता प्रसाद के सभी नाटकों में सबसे ज्यादा है। इसका प्रमुख कारण दृश्य-संरचना और चरित्रीकरण है। ध्रुवस्वामिनी की कथा छोटी है-एकरेखीय। इसीलिए उसे दृश्यों में बाँटना अपेक्षाकृत आसान रहा है। चरित्र कम हैं, इसलिए परिस्थितियों और घटनाओं में जटिलता और उलझाव नहीं है। इसी कारण 'ध्रुवस्वामिनी' में 'चन्द्रगुप्त' और 'स्कन्दगुप्त' जैसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण और महत्त्वाकांक्षी नाटकों की तुलना में गति अवरोधक कम हैं- लगभग नहीं। रंग-शिल्प की दृष्टि से यह प्रसाद का सर्वोत्तम नाटक है।


राधाकृष्ण मूल्यांकन माला के अन्तर्गत 'कृति मूल्यांकन' में 'ध्रुवस्वामिनी' पर केन्द्रित यह पुस्तक नाटक का एक विनम्र पुनर्मूल्यांकन प्रस्तावित करती है। 'ध्रुवस्वामिनी' का विवेचन हिन्दी आधुनिकता की तीन अलग-अलग मंजिलों में हुआ है। पहली मंजिल के प्रतिनिधियों में दशरथ ओझा, नन्द दुलारे वाजपेयी और जगन्नाथ प्रसाद शर्मा प्रमुख हैं। राजेन्द्रनाथ, गोविन्द चातक, विश्वनाथ मिश्र, सत्य प्रकाश मिश्र, नन्दकिशोर आचार्य, गिरीश रस्तोगी, देवेन्द्र राज अंकुर और महेश आनन्द दूसरी मंजिल के प्रतिनिधि हैं। बसन्त त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, मृत्युंजय प्रभाकर, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, मोहम्मद आसिम अंसारी और कृष्ण कुमार यादव समकालीन दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस तरह प्रस्तुत पुस्तक में 'ध्रुवस्वामिनी' की अध्ययन परम्परा का इतिहास भी प्रकट होता है। एक साथ होने से अध्ययन के विविध दृष्टिकोण अपनी ऐतिहासिक अवस्थिति के साथ यहाँ देखे जा सकते हैं। पूर्व प्रकाशित का उत्तमांश भी यहाँ संकलित है और नवाचार की प्रस्तावना भी।


यह पुस्तक 'ध्रुवस्वामिनी' के प्रकाशन के लगभग नब्बे साल बाद प्रकाशित हो रही है। इन नब्बे सालों के मूल्यांकन का श्रेष्ठ अंश यहाँ भले ही संकलित न हो, परन्तु उसका प्रतिनिधि अंश अवश्य ही यहाँ संकलित है। हमने कोशिश की है कि एक नाटक के रूप में 'ध्रुवस्वामिनी' के कथ्य और रंग-शिल्प से जुड़े सभी पहलू पूरेपन से व्याख्यायित हो सकें। अलग-अलग समय और अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा लिखे जाने कारण कुछ बिन्दु बार-बार विवेचन में आए हैं। पुनरावृत्ति लगने के बावजूद इसे रहने दिया गया है। पुस्तक के संकलन और सम्पादन में युवा अध्येता मानवेन्द्र प्रताप सिंह और कृष्ण कुमार यादव अनेक प्रकार से मेरे सहयोगी और संकटमोचक रहे हैं, इसलिए इनको धन्यवाद देता हूँ। उम्मीद करता हूँ इस पुस्तक से 'ध्रुवस्वामिनी' को पूरेपन से समझना सम्भव हो सकेगा।

 

Frequently Asked Questions
  • Q. What locations do you deliver to ?
    A. Exotic India delivers orders to all countries having diplomatic relations with India.
  • Q. Do you offer free shipping ?
    A. Exotic India offers free shipping on all orders of value of $30 USD or more.
  • Q. Can I return the book?
    A. All returns must be postmarked within seven (7) days of the delivery date. All returned items must be in new and unused condition, with all original tags and labels attached. To know more please view our return policy
  • Q. Do you offer express shipping ?
    A. Yes, we do have a chargeable express shipping facility available. You can select express shipping while checking out on the website.
  • Q. I accidentally entered wrong delivery address, can I change the address ?
    A. Delivery addresses can only be changed only incase the order has not been shipped yet. Incase of an address change, you can reach us at help@exoticindia.com
  • Q. How do I track my order ?
    A. You can track your orders simply entering your order number through here or through your past orders if you are signed in on the website.
  • Q. How can I cancel an order ?
    A. An order can only be cancelled if it has not been shipped. To cancel an order, kindly reach out to us through help@exoticindia.com.
Add a review
Have A Question
By continuing, I agree to the Terms of Use and Privacy Policy
Book Categories