आशमा कौल श्रीनगर, कश्मीर में जन्मी और दिल्ली विश्वविध्यालय से शिक्षित आशमा कौल हिन्दी की सुपरिचित कवयित्री हैं। रचनाएं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित एवं आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से प्रसारित। नौ काव्य संग्रह प्रकाशित 'अनुभूति के स्वर', 'अभिव्यक्ति के पंख', 'बनाए हैं रास्ते', 'जिंदगी एक पहेली', 'जन्नत-ए-कश्मीर', 'बीज ने छू लिया आकाश', 'स्मृतियों की आहट', 'मन के मनके' और 'नाजुक लम्हे'। एक लघु कथा संग्रह प्रकाशित -'दोषी कौन'। 'जन्नत-ए-कश्मीर' काव्य संग्रह का अंग्रेजी अनुवाद 'Kashmir the Paradise on Earth' के नाम से प्रकाशित। एक काव्य संग्रह प्रकाशनाधीन सम्पादन : एक वृहद काव्य संकलन "इंद्रधनुष कविता का" का सम्पादन। विभिन्न साहित्यिक मंचों पर आशमा कौल की उपस्थिति नियमित बनी रही है। सर्वभाषा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन (कटक) में बतौर कश्मीरी अनुवाद-कवयित्री के रूप में आपकी सहभागिता रही। आप कई साहित्यिक और सामाजिक संस्थाओं की सदस्य हैं। सम्मान : काव्य संग्रह 'अनुभूति के स्वर' पर 'शब्द गंगा साहित्य सम्मान' मेरठ, काव्य संग्रह "अभिव्यक्ति के पंख" पर महाकवि रसखान राष्ट्रीय शिखर साहित्य सम्मान', काव्य संग्रह 'बनाए हैं रास्ते' पर अखिल भारतीय 'अम्बिका प्रसाद दिव्य रजत अलंकरण सम्मान', काव्य संग्रह 'बीज ने छू लिया आकाश' पर 'जयपुर साहित्य सम्मान', काव्य संग्रह 'स्मृतियों की आहट' पर सविता चढ़ा जन सेवा समिति, दिल्ली द्वारा 'शिल्पी चढ़ा स्मृति सम्मान', राष्ट्रीय राजभाषा पीठ इलाहबाद से 'भारती भूषण', साहित्य मण्डल श्रीनाथद्वारा से 'हिन्दी काव्य विभूषण' की मानद उपाधि, 'शब्द माधुरी' सम्मान, अंतरंग कला प्रतिष्ठान कानपुर द्वारा 'अंतरंग कला सम्मान' तथा राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान, साहित्य सभा कैथल द्वारा 'स्मृति साहित्य सम्मान' डी.ए.वी. महाविध्यालय द्वारा "काव्य-रतन' सम्मान, इंडो-पाक तंजीमे एहसासात' से 'साहित्य शिल्पी' सम्मान', साहित्य समर्था' जयपुर से लघुकथा पर द्वितीय पुरुस्कार, नारी अभिव्यक्ति मंच 'पहचान' फरीदाबाद अखिल भारतीय माँ शकुंतला कपूर स्मृति श्रेष्ठ लघु कथा सम्मान, साहित्य सभा कैथल, लघुकथा मंच सिरसा, आगमन संस्था एवं अन्य अनेक सस्थाओं से सम्मानित । संप्रति : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार से सेवानिवृत राजपत्रित अधिकारी।
Hindu (हिंदू धर्म) (14136)
Tantra (तन्त्र) (1050)
Vedas (वेद) (731)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1639)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1311)
Gita Press (गीता प्रेस) (715)
Sahitya (साहित्य) (25539)
History (इतिहास) (9439)
Philosophy (दर्शन) (3742)
Santvani (सन्त वाणी) (2622)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist