प्रस्तुत कहानी संग्रह 'सिंदूर का सुख' नारी जीवन का मनोवैज्ञानिक चित्र प्रस्तुत करता है। अपनों के प्यार से भरा सुखी और शांतिप्रिय जीवन ही एक नारी की तलाश होती है, किन्तु जब अपनों से प्यार के बदले उसे तिरस्कार और वेदना मिलती है तो उसके जीवन का यह रीतापन, घर की दीवारों का खालीपन उसे भीतर ही भीतर कुंठित कर देता है। संग्रह में लेखिका ने एक ओर इसी अधूरेपन के दर्द को प्रस्तुत किया है तो दूसरी ओर इस प्यार की तलाश में भटकाव को भी दर्शाने का प्रयास किया है। एक ओर समाज द्वारा नारी की अनदेखी करने का दर्द है तो दूसरी ओर अपने जीवन की सार्थकता की तलाश है, कहीं संस्कारों का बंधन है तो कहीं लक्ष्मण रेखा लांघने का अपराधबोध । कहीं सात फेरों का छल है तो कहीं माँग भर सिन्दूर से चुटकी भर अपेक्षा है। कुल मिलाकर लेखिका द्वारा नारी के अंर्तद्वंद के साथ समाज का कृत्रिम मुखौटा उतारकर उसे एक मानवी के रूप में प्रतिष्ठित करने का प्रयास है यह संग्रह। निश्चय ही इस संग्रह की 11 कहानियाँ पठनीय एवं विचार करने योग्य हैं।
नाम- डॉ. लता अग्रवाल, जन्म 26 नवम्बर, शिक्षा-एम.ए. अर्थ., हिन्दी, पी. एच डी. संप्रति- हिन्दी प्राध्यापक, अनुभव 19 वर्ष, रूचि लेखन, प्रकाशन कई शोधपत्र के साथ राष्ट्रीय समाचार पत्र व पत्रिकाओं में कविता, कहानी व लेखों का प्रकाशन, आकाशवाणी, दूरदर्शन व मंचों पर कविता तथा कहानी पाठ, राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में लगभग 180 से अधिक लेख, कविता व कहानियाँ व शैक्षिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं। संग्रह मैं बरगद, बरगद पर 131 कविताएं (पुरस्कृत कृति), मुस्कान बाल संग्रह, आँचल' कविता संग्रह, भाषा शिक्षण एवं शिक्षण विधियाँ, सूक्ष्म अध्यापन और अधीनस्थ प्रशिक्षण, आओ जाने भाषा, खेल खेल में भाषा (बेस्टराइटर ऑफ द ईयर अवार्ड), 'पुस्तक मित्र महान' बाल संग्रह, 'असर आपका' बालसंग्रह, 'पयोधि हो जाने का अर्थ' समीक्षात्मक, 'सिंदूर का सुख' नारी विमर्श पर कहानी संग्रह, 'साँझी बेटियाँ' कहानी संग्रह, 'मैं श्रीमद्भगवद गीता हूँ' बाल साहित्य, 'श्रीकृष्ण हैं प्रबंधन गुरू गीता है प्रबंधशास्त्र' बाल साहित्य, सम्मान हिन्दी साहित्य अकादमी मॉरीशस द्वारा हिन्दी रत्न अवार्ड 2013, हिन्दी साहित्य सभा, आगरा द्वारा मनस्वी सम्मान 2013, समानान्तर आगरा द्वारा सारस्वत सम्मान 2013, अग्रवाल समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान हरदा, शिक्षक सम्मान गायत्री परिवार हरदा, कहानी सूनी हथेली पर कौशल्या गांधी पुरस्कार, शिक्षा व समाज के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हेतु विपिन जोशी स्मारक मंच इटारसी द्वारा विवेकानंद सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान हेतु ग्रोवर मंच होशंगाबाद द्वारा शिक्षा रश्मि सम्मान, राष्ट्रीय समता मंच दिल्ली द्वारा शैक्षिक व सामाजिक कार्यों हेतु स्वर्ण पदक, बाल कल्याण एवं शोध शिक्षा संस्था भोपाल शिक्षक सम्मान, म. प्र. अग्रवाल महासभा भोपाल द्वारा साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान हेतु प्रतिभा सम्मान, कला मंदिर भोपाल द्वारा कृति 'मैं बरगद' को माहेश्वरी सम्मान, 'अपेरा' नेशनल सायक्लाजिकल इंस्टिट्यूट आगरा द्वारा रामगोपाल सोनी मेमोरियल एवार्ड 'बेस्ट राइटर आफ द ईयर 2010', म.प्र. तुलसी मानस संस्था भोपाल द्वारा तुलसी सम्मान 2011, जिला हरदा कलेक्टर द्वारा समाजसेवी के रूप में सम्मानित, जिला हरदा एस. पी. द्वारा जेल बंदी सुधार हेतु किए प्रयास हेतु प्रशस्ति पत्र, जिला हरदा द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा हरदा क्षेत्र में किए साहित्यक व सांस्कृतिक अवदान हुतु सम्मान पत्र, एड़स की रोकथाम हेतु किए प्रयास के लिए जिला अस्पताल व अन्य संस्थाओं द्वारा सम्मान, घरेलू हिंसा, नारी शिक्षा, मद्य निषेध हेतु किए प्रयास के लिए अन्य संस्थाओं द्वारा सम्मान, अन्य कई प्रशस्ति पत्र।
Hindu (हिंदू धर्म) (14082)
Tantra (तन्त्र) (1053)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2142)
Chaukhamba | चौखंबा (3457)
Jyotish (ज्योतिष) (1636)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1311)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25503)
History (इतिहास) (9413)
Philosophy (दर्शन) (3729)
Santvani (सन्त वाणी) (2599)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist