लेखक परिचय
महेन्द्र शर्मा 'सूर्य' जन्म : 4 जून 1955 (देवसर, भिवानी) शिक्षा: आरम्भिक, माध्यमिक देवसर में। सन् 1975 में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से 'वाणिज्य स्नातक'। सर्टिफिकेट कोर्स इन सैक्रेटेरिएल प्रैक्टिस में डिप्लोमा, तत्पश्चात् विजनेस मैनेजमेंट में डिप्लोमा तथा दस वर्षों तक अकाउंट्स मैनेजर के पद पर कार्यानुभव। साहित्य यात्रा : 'सूर्यप्रभा' मासिक पत्रिका का सम्पादन व प्रकाशन । कई कहानियां आकाशवाणी, दिल्ली से प्रकाशित उपन्यास, कहानियां, नाटक, निबन्ध एवं गीत/कविताओं के लेखक एवं प्रकाशक । प्रकाशित कृतियां (सर्वाधिक प्रशंसित) उपन्यास : अरमानों की धूप-छांह, बदलती राहें, स्टोन हार्ट, टूटी चाह, देवसर, डूबता सूरज । कहानी-संग्रह: अहगोदय की लाली, अभिलाषा, शरण्या । काव्य-संग्रह: अनुपमा, संस्कृति सूर्य सतसई, नीलिमा । नाटक : नया सवेरा। निबंध : जीने की राहें। यात्रा/संस्मरण : सफर और सपने। पर्यावरण : पर्यावरण संकट और समाधान । साहित्य पुरस्कार : 'साहित्य श्री' सारस्वत सम्मान (1999) जय भारती साहित्य संगम, दिल्ली। 'साहित्य रत्न सम्मान' (2000) पार्वती देवी एजुकेशनल सोसायटी, दिल्ली। 'साहित्य गौरव सम्मान (2001-02) - हरि ओउम् वार्ता, दिल्ली। 'सारस्वत शिखर साहित्य सम्मान' - शिखर साहित्य संस्थान, फर्रुखाबाद (उ.प्र.)
पुस्तक परिचय
आधुनिक समाज में तेजी से पनपती जा रही स्वहित एवम् स्वसुख की प्रबल भावना मानव कल्याण के लिए किसी भी तरह हितकर नहीं हैं। परोपकार तथा परहित भावना ही सदैव की भांति कल्याणकारी हो सकती हैं। 'शरण्या' में इन्हीं संवेदनाओं को अपनी लेखनी से साकार किया है सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री महेन्द्र शर्मा 'सूर्य' ने। भावपूर्ण संवेदनाएँ मानव जीवन के अभाव, अथवा संघर्ष पूर्ण जीवन जीने की शक्ति, मर्यादाओं और आदर्शों की परिपूर्णता, प्रबल चरित्र-चित्रण इस प्रस्तुत कथा सागर- 'शरण्या' के बेश कीमती अर्थात अमूल्य मोती हैं, जो सर्वथा पठनीय, संग्रहणीय तथा अनुकरणीय हैं। कथा प्रसंगों की विविधता इस पुस्तक 'शरण्या' की अनुपम छटा है, जिसे रचित किया है साहित्यकार के सूर्य श्री महेन्द्र शर्मा 'सूर्य' ने। पुस्तक पुरातन और नूतन का अनुपम संगम है, निसन्देह रूप से पाठक वृंद के लिये निरन्तर मनोरंजक, ज्ञान वृद्धक और प्रेरणादायक रहेगी।
Hindu (हिंदू धर्म) (14032)
Tantra (तन्त्र) (1043)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2135)
Chaukhamba | चौखंबा (3455)
Jyotish (ज्योतिष) (1632)
Yoga (योग) (1209)
Ramayana (रामायण) (1311)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25415)
History (इतिहास) (9379)
Philosophy (दर्शन) (3706)
Santvani (सन्त वाणी) (2598)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist