विनोद विप्लव फिल्म, कला-संगीत, विज्ञान, स्वास्थ्य आदि विषयों के जाने-माने लेखक हैं। इस समय वह राष्ट्रीय संवाद समिति युनाइटेड न्यूज आफ इंडिया (यू.एन.आई.) से संबद्ध भारतीय भाषाओं की संवाद समिति यूनीवार्ता में समाचार संपादक हैं। इससे पूर्व उन्होंने मुंबई में यूनीवार्ता के वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्य किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म एवं संगीत के बारे में विशेष अध्ययन एवं शोध किया। बिहार के नालंदा जिले के जक्की गांव में पांच नवम्बर 1963 को जन्मे विनोद विप्लव पिछले कई वर्षों से विज्ञान को आम लोगों से जोडने तथा आम जनता में वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्य चेतना कायम करने के काम में सक्रिय हैं। वह इस उद्देश्य से गठित फोरम फॉर इंकलकेशन आफ रैशनल एंड साइंटिफिक टेम्परामेंट (फर्स्ट) के संस्थापक अध्यक्ष हैं। कहानी लेखन में उनकी विशेष दिलचस्पी है। देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिकाओं में उनकी कई कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं। अवरोध नामक कहानी हिन्दी अकादमी (दिल्ली) से सम्मानित हो चुकी है। उनका एक कहानी संग्रह विभव दा का अंगूठा हिन्दी अकादमी की वित्तीय सहायता से प्रकाशित हो चुका है। दूसरा कहानी संग्रह शीघ्र प्रकाशित होने वाला है। उन्होंने बिहार के मगध विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक करने के बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (आई.आई.एम.सी.) से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया। देश की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में फिल्म, विज्ञान, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, पर्यावरण एवं अन्य विषयों पर उनके आलेख नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं। चिकित्सा विज्ञान से नयी आशायें, मानसिक रोग और फैमिली हेल्थ गाइड.
Hindu (हिंदू धर्म) (14094)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2142)
Chaukhamba | चौखंबा (3457)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1311)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25525)
History (इतिहास) (9432)
Philosophy (दर्शन) (3737)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist