लेखक परिचय
उत्तर प्रदेश के रायबरेली के छोटे से गाँव में जन्मे डॉ. प्रवेश कुमार भारतीय, दैशिक दर्शन एवं भारतीय राजनीति के विशेषज्ञ हैं। अपनी बाल्यावस्था में ही आप दिल्ली आ गए। यहीं पर ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवक के रूप में जुड़े। आपकी शिक्षा दीक्षा दिल्ली में ही हुई। आपने अपनी प्रारम्भिक और माध्यमिक शिक्षा, दिल्ली के ही सरकारी विद्यालय से प्राप्त की। वहीं उच्चशिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई, जहाँ आपने स्नातक, परास्नातक, एम. फिल और पी.एच.डी. की उपाधि हासिल की। सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय और भारतीय राजनीति आपके अध्ययन और शोध का विषय क्षेत्र रहा है। कई वर्षों तक आपने दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती, अरबिंदो, आत्माराम सनातन धर्म और दयालसिंह कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्य किया है। आप भारतीय समाज में व्याप्त विविध समस्याओं पर अपनी लेखनी चलाते रहते हैं। दलित समाज की समस्याओं पर मंथन के लिए आप कई बार राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय मंचों पर अपने विचार प्रस्तुत कर चुके हैं। अब तक आपकी दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और साथ ही कई पुस्तकों में अध्याय भी प्रकाशित हो चुके हैं। आपके लेख नियमित रूप से राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में छपते रहते हैं। इनके अतिरिक्त आपने राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठियों में सामाजिक चिन्तन, राजनीतिक विचारधारा और दलित समस्याओं पर विविध शोधपत्रों को प्रस्तुत किया है। वर्तमान में आप जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के अन्तरराष्ट्रीय अध्ययन संस्थान में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. प्रवेश कुमार प्राध्यापक, सेंटर फॉर कम्पैरटिव पॉलिटिक्स एंड पॉलिटिकल थ्योरी, अंतरराष्ट्रीय अध्ययन केंद्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली।
पुस्तक परिचय
सामाजिक समरसता के संवाहक सतगुरु रविदास जी सतगुरु रविदास जी के जीवन व विचारों पर सरसरी नजर डालकर उनके सामाजिक तथा ब्रह्माण्ड को लेकर चिंतन एवं उनकी स्वराज की दृष्टि आदि पर संक्षेप में बताने का प्रयास किया है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13859)
Tantra (तन्त्र) (1021)
Vedas (वेद) (739)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2115)
Chaukhamba | चौखंबा (3485)
Jyotish (ज्योतिष) (1618)
Yoga (योग) (1179)
Ramayana (रामायण) (1319)
Gita Press (गीता प्रेस) (720)
Sahitya (साहित्य) (25003)
History (इतिहास) (9177)
Philosophy (दर्शन) (3663)
Santvani (सन्त वाणी) (2601)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist