भूमिका
कविता संवेदना की कलात्मक अभिव्यक्ति होती है। एक कवि अपनी राग-विराग की संवेदनाओं को संचित कर अभिव्यक्त करता है, जिसमें वह मनुष्य के मानवीय, कारुणिक और न्यायप्रिय होने की गुहार लगाता है। वैसे गद्य को तोड़ते हुए आँय-बाँय-साँय कुछ भी लिख देना कविता नहीं होती है। कविता लिखने के लिए मनुष्य या इस संसार की संचित सार्वजनिक संवेदनाओं पर सोचना-विचारना उसे अनुभूत करना पड़ता है। मानसिक श्रम करना पड़ता है। उसे माँजना पड़ता है। उसके बाद इस प्रक्रिया में जो संवेदना निकलती है, उन संचित सार्वजनिक चित्तवृत्तियों, संवेदनाओं को भाषा में कलात्मक रूप से व्यक्त करने से 'कविता' जन्मती है।
मलखान सिंह का भी मन इन्हीं मूल्यों से गहरे स्तर तक वाहित है। भारतीय समाज में वर्णाश्रमी सोच के प्रखर प्रतीक वेद और मनु हैं। मनु ने मनुवादी सोच से जिन मनुष्यों को मानसिक रूप से बीमार बना दिया, उन्हें कवि मलखान सिंह की कविताएँ मनुष्य बनाने के अभियान पर निकलती हैं। उनसे मनुष्यत्व के प्रश्न करती हैं। इसी कारण उनकी कविताएँ मनुवादी सोच की पवित्रता और अपवित्रता, श्रेष्ठता और नीचता, अस्पृश्यता, पाखंड, शोषण और दमन का प्रखर प्रतिरोध कर आमूल-चूल समता का निर्वहन करती हैं। मनुष्यता और श्रम की गरिमा का सार्वजनिक पाठ पढ़ाती हैं। अपने सामूहिक जीवन-सत्य का उद्घाटन करती हैं, कबीर भक्तिकाल में जिस मनुष्यत्व का उद्घाटन करते हैं, और कहते हैं-
अब न बसूँ इहि गाउँ गोसाई। तेरे नेवगी खैर सयाने हो राम नगर एक तहँ जीवधर महता, बसै जु पंच किसाना। नैन नकटू श्रवनू रसनू, इन्द्री कहया न माने हो राम।
गाऊँ कु ठाकुर खेत कुनापै, काइथ खरच न पारै।
जोरि जेवरी खेत पसारे, सब मिलि मोकौ मारे हो राम।
खोटो...
महतो विकट बलाही, सिरकस दम का पारै।
बुरौ दिवान दादि नहीं लागै, इक बाँधै इक मारै, हो राम।
कवि कबीर अपनी कविता में श्रम-संस्कृति का उद्घाटन करते हैं। यहाँ श्रम का भौतिक सौन्दर्यशास्त्र उत्सव की तरह व्यक्त होता है जिसमें श्रम की लोकधर्मी जमीन और गरिमा है, जिसकी जमीन को कबीर ने नये देश में सृजित किया-'अब न बसूँ इहि गाउँ गोसाईं।' अर्थात् अब इस वर्णाश्रमी गाँव में नहीं बसना है। नास्तिक कबीर ने जो मनुष्यत्व का गाँव 'अमर देश' बसाया था, कवि मलखान सिंह उसी 'अमर देश' के वासी हैं। वहीं से आए हैं। इसी कारण मलखान सिंह वर्णाश्रमी मन के पुरोहितों और पंडों पर करारा प्रहार करते हैं। सामाजिक न्याय के कवि रैदास के 'बेगमपुरा' और डॉ. अम्बेडकर की सोच के साथ गाँव से निकलकर, आधुनिक प्रगति के प्रतीक शहर की ओर प्रवृत्त होते हैं। ऐसे गाँव में हमें नहीं बसना है- जहाँ हमारा जीवन ही तमाशा हो-
...हम रो रहे हैं
गिड़गिड़ा रहे हैं ज़िन्दा रहने की भीख माँग रहे हैं गाँव तमाशा देख रहा है।...
आधुनिक काल में कवि हीरा डोम- 'हमनी क दुख भगवनओ न सुनताड़े' के प्रखर स्वर के साथ ईश्वर, भगवान को प्रश्नांकित करते हैं। उत्तर-आधुनिक काल में मलखान सिंह इस वसुन्धरा पर ईश्वर के प्रत्यास्थापक, प्रवर्तक और वाहक ब्राह्मणों, पंडों, पुरोहितों को जैसे सार्वजनिक चुनौती देते हुए- 'सुनो ब्राह्मण' के रूप में सम्बोधित करते हैं और कहते हैं- ईश्वर, वर्ण, जाति और पुरोहित की श्रेष्ठता को मैं नहीं मानता। मैं अपने पुरखे कबीर के मनुष्यत्व को मानता हूँ। उनके श्रम की गरिमा का सौन्दर्य ही मेरा सौन्दर्य है-
सुनो! ब्राह्मण...
सूँघो-
शाम को थककर पसर जाओ धरती पर ख़ुद को, बेटे को, बेटी को, जनानी को तभी जान पाओगे तुम जीवन की गंध को, बलवती होती है जो देह की गंध से। ...
कवि का प्रारम्भिक वैचारिक प्रशिक्षण मार्क्सवादी स्कूल से हुआ था जिससे उनकी सोच सर्वहारा के प्रति प्रतिबद्ध थी। वह अपनी दलित अस्मिता की अभिव्यक्ति के साथ मनुवाद, सामन्तवाद और पूँजीवाद का आमूल-चूल उन्मूलन चाहते हैं और श्रम की गरिमा की सतत पक्षधरता दिखाते हैं।
वे अपनी कविता, संवेदना की अपनी अभिव्यक्ति पर स्वयं लिखते हैं-'जाति-पाति, ऊँच-नीच, छुआछूत, पाखंड, शोषण और अत्याचार का शिकार जब मैं स्वयं होता हूँ या किसी सहोदर को होते देखता हूँ, तो मेरे अन्दर कुछ उबलने लगता है, कुछ घुमड़ने लगता है, जिसे मैं शब्दों में पकड़ने की कोशिश करता हूँ। लेकिन पूर्ण को कभी पकड़ नहीं पाता। पूर्ण को एक साथ न पकड़ पाने की यह छटपटाहट ही अंश के रूप में मेरी कविताओं को जन्म देती चलती है। अस्तु, मेरी कविताएँ मेरी भोगी हुई यातनाएँ हैं। इन्हें लिखते समय कभी मैं रोया हूँ, कभी क्रोध से पागल हो उठा हूँ, तो कभी अनायास किसी सार्थक बिम्ब के हाथ आ जाने पर बच्चों की तरह किलकारी मार घंटों हँसा हूँ।
Hindu (हिंदू धर्म) (14142)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25550)
History (इतिहास) (9452)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist