'जंगल के भेड़िये से घर का कुत्ता अधिक खतरनाक होता है', यह बात जितनी सटीक सामान्य रोगों के मामले में है उतनी संभवतया कहीं और नहीं। मधुमेह और हृदयशूल जैसे रोगों की स्थिति में लोग जितनी जल्दी और बार-बार चिकित्सकों के चक्कर लगाते हैं, उतने चिंतित वे परिचित रोगों से नहीं होते। सिर दर्द का ही उदाहरण ले लीजिए। संभवतया हम सब किसी अधेड़ आयु की महिला को जानते होंगे जो आये दिन सिर दर्द से पीड़ित रहती है और उससे छुटकारा पाने के लिए एस्पिरिन की गोली खाकर अपना इलाज कर लेती है। उसका यह तरीका दो-चार बार के लिए तो ठीक है, पर लगातार ऐसा करने का मतलब है कि वह शरीर में मौजूद किसी गंभीर रोग की 'पुकार' को अनसुना कर रही है। इसी प्रकार, कई अन्य साधारण रोग हैं जिनकी हम परवाह नहीं करते जबकि वे किसी गंभीर रोग की पूर्व-सूचना देते हैं।
इस दृष्टि से सामान्य रोगों की थोड़ी बहुत जानकारी होना सबके लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रस्तुत पुस्तक में कुछ सामान्य रोगों की रोचक जानकारी देकर इस लक्ष्य की पूर्ति करने का प्रयास किया गया है। इन रोगों के वारे में जानने का एक और कारण भी है। शरीर और इसकी साधारण वीमारियों का ज्ञान होना वैसा ही है जैसा अपने वाहन और उसमें होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी होना। यह सही है कि हम स्वयं अपने वाहन को ठीक नहीं कर सकते, परंतु इसकी कार्यप्रणाली तथा साधारण त्रुटियों का ज्ञान होने से हम उसका बुद्धिमत्ता पूर्वक उपयोग कर बार-बार होने वाली परेशानियों से काफी हद तक बच सकते हैं। साथ ही, इसमें खराबी आने की स्थिति में हम न केवल मिस्त्री को सही समस्या बता सकते हैं, बल्कि उसके द्वारा उल्लू बनाये जाने से भी बच सकते हैं।
यही बात शरीर और इसकी साधारण बीमारियों के बारे में जानने पर लागू होती है। ये रोग आये दिन हमें जकड़ लेते हैं। इनके बारे में जानने के बाद हम जल्दी इनके शिकार नहीं हो सकते, और यदि किसी कारणवश हो भी गये तो अपने पारिवारिक चिकित्सक से सार्थक संपर्क कर सकते हैं। इस प्रकार चिकित्सक को उपयुक्त जानकारी देकर हम स्वयं अपनी सहायता करते हैं।
आशा है, यह पुस्तक न केवल हमें अपने शरीर के बारे में पर्याप्त जानकारी देगी अपितु स्वास्थ्य और रुग्णावस्था की परिस्थितियों में शरीर की क्या भूमिका होती है यह भी बतायेगी। इस जानकारी देने के साथ ही यदि यह पाठक को रुचिकर भी लगती है तो इसका उद्देश्य पूरा हो जाता है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13455)
Tantra (तन्त्र) (1002)
Vedas (वेद) (715)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2079)
Chaukhamba | चौखंबा (3184)
Jyotish (ज्योतिष) (1542)
Yoga (योग) (1154)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24587)
History (इतिहास) (8951)
Philosophy (दर्शन) (3597)
Santvani (सन्त वाणी) (2619)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist