Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.

तपती धरती बदलता मौसम और भारत: Tapti Dharti Badalta Mausam aur Bharat

$20.25
$27
25% off
Includes any tariffs and taxes
Specifications
Publisher: Nayee Kitab Prakashan, Shahdara
Author Pankaj Chaturvedi
Language: Hindi
Pages: 120 (with B/W Illustrations)
Cover: Hardcover
9.0x6.0 Inch
Weight 280 gm
Edition: 2026
ISBN: 9788168653429
BA3451
Delivery and Return Policies
Usually ships in 3 days
Returns and Exchanges accepted within 7 days
Free Delivery
Easy Returns
Easy Returns
Return within 7 days of
order delivery.See T&Cs
1M+ Customers
1M+ Customers
Serving more than a
million customers worldwide.
25+ Years in Business
25+ Years in Business
A trustworthy name in Indian
art, fashion and literature.
Book Description
भूमिका

जिस तरह से 'विकास' एक नई अवधारणा है-वैश्वीकरण के बाद, मानवीय सहअस्तित्व की भावना से परे, पूँजी के प्रभुत्व से उपजी अवधारणा ठीक उसी तरह पर्यावरण संरक्षण भी एक नए जमाने की समस्या है। वास्तव में पर्यावरण एक एकीकृत शब्द है जिसमें सूर्य-चंद्र, आकाश-पृथ्वी, जल-वायु के साथ-साथ इंसान व जीव सभी कुछ शामिल हैं। ये सभी एक साथ सुखद परिवेश में अपना निर्धारित जीवन संपन्न करें, यही पर्यावरण है। सनद रहे विकास एक सापेक्षिक अवधारणा है और समानार्थी प्रतीत होने के बावजूद इसके मायने 'प्रगति' से भिन्न हैं। विकास, प्रगति का उत्प्रेरक तत्व है, लेकिन इसका मूल महज आर्थिक तत्व नहीं है, बल्कि गुणात्मक उन्नति है। सभी के जीवन में सकारात्मक बदलाव। मुल्क के हर बाशिंदे चाहे वह इंसान हो या फिर जीव-जंतु, साफ हवा मिले साँस लेने के लिए, नदी-तालाब, समुद्र स्वच्छ हो, लाखों-लाख किस्म के पेड़-पौधे, कीट-पतंगे, जानवर-पक्षी उन्मुक्त हो कर अपने नैसर्गिक स्वरूप में जीवन यापन कर रहे हों-ऐसा विकास ही जन भावनाओं की संकल्पना होता है। विडंबना है कि भौतिक सुख की बढ़ती लालसा और कथित विकास की अवधारणा ने एक भयानक समस्या को उपजाया और फिर उसके निराकरण के नाम पर अपनी सारी ऊर्जा, संचय शक्ति व धन व्यय कर रहा है। हमारी लोक-संस्कृति और अध्यात्म का मूल आधार ही सहअस्तित्व की भावना रही है। हमारे प्राचीनतम ग्रंथ और सदियों से आदिवासी व लोक में प्रचलित धारणाओं को गंभीरता से देखें तो पाएंगे कि हमारे पुरखों की सीख, पर्व, उत्सव और जीवन शैली उसी तरह की थी कि सारा विश्व और उसके प्राणी सहजता से जीवन जी सके, न तो कोई बीमार हो, न ही कोई भूखा। इसके लिए अनिवार्य था कि जल, वायु और भोजन निरापद हो। यह आलेख हमारे पर्व-त्योहारों की मूल भावना और उसमें आए परिवर्तनों से उपजते सामाजिक व पर्यावरणीय विग्रह की बात तो करता ही है, हमारे गाँव-जंगलों में रहने वाले पुरखों की ऐसी परंपरा पर भी विमर्श करता है जिसे आज का कथित साक्षर समाज भले ही पिछड़ापन कहें, असल में उसके पीछे गूढ़ वैज्ञानिक चेतना और तार्किक अनुभव थे। धरती कभी आग का गोला था, पर्यावरण ने इसे रहने लायक बनाया और प्रकृति ने मनुष्यों सहित सारे जीवों, पेड़-पौधों का क्रमिक विकास किया। प्रकृति और जीव एक-दूसरे के पूरक हैं। यजुर्वेद में एक श्लोक वर्णित है- इस श्लोक में इंसान को प्राकृतिक पदार्थों में शांति अर्थात् संतुलन बनाए रखने का उपदेश दिया गया है। श्लोक में पर्यावरण समस्या के प्रति मानव को आज से हजारों साल पहले से ही सचेत किया गया है। पृथ्वी, जल, औषधि, वनस्पति आदि में शांति का अर्थ है, इनमें संतुलन बने रहना। जब इनका संतुलन बिगड़ जाएगा, तभी इनमें विकार उत्पन्न हो जाएगा। नदियों, तालाबों में मल-मूत्र विसर्जन कर प्रकृति को विकृत करने को पाँच महापापों की श्रेणी में रखा गया है। इसके ठीक विपरीत यदि हाल के दिनों को याद करें तो वर्ष 2017 में 18 फरवरी को गत पाँच सालों में सबसे गरम दिन कहा गया। उसके बाद हर साल को सबसे गरम दिन कहने-सुनने की हमें आदत हो गई। अब मार्च आते-आते तापमान 40 की तरफ दौड़ने लगता है। इधर मैदानी इलाकों में भीषण गरमी होती है तो बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में बेमौसम बरफ पड़ने लगती है। जलवायु परिवर्तन, प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का क्या भीषण असर होता है, उसकी बानगी है-बुदेलखंड की टीकमगढ़ जिला। यहां वर्ष 1991-2000 के दशक में कुल 497 दिन बरसात हुई, लगभग हर साल पचास दिन। अगले दशक 2001-2010 में यह आँकड़ा 355 दिन हो गया। सन् 2011 से अभी तक की औसत बारिश तो बामुश्किल 28 दिन सालाना है। एक तो बरसात घटी, दूसरा पानी की माँग बढ़ी, तीसरा पारंपरिक जल प्रणालियों को समाज ने ही नष्ट कर दिया। परिणाम सामने हैं कि अब इस जिले के गाँवों में केवल बूढ़े या महिलाएँ रह गई हैं। मवेशी, आवारा घोषित कर छोड़ दिए गए।

लेखक परिचय

पंकज चतुर्वेदी मूल रूप से पत्रकार हैं, सारे देश मे घूमते हैं और पानी व पर्यावरण जैसे विषयों पर देशभर के अखबारों, पत्रिकाओं में बीस हज़ार से ज़्यादा आलेख लिख चुके हैं। बच्चों के लिए कई पुस्तकें लिखीं और अनूदित की हैं। पेंगुइन स्वदेश से प्रकाशित "जवाहर लाल हाज़िर हो" और "मेरे भगत सिंह" के अलावा क्या मुसलमान ऐसे होते हैं?, दफन होते दरिया, धरती को बचाओ, डूबते उतरते शहर, जल माँगता जीवन, समय के सवाल, लोक, आस्था और पर्यावरण, समाज के सवाल, लहरों में जहर जैसी पुस्तकें चर्चित रही हैं। मध्य प्रदेश आंचलिक पत्रकार संघ द्वारा वर्ष 1991 का माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता पुरस्कार, षष्ठम विश्व पर्यावरण महासम्मेलन, 1997 में 'राष्ट्रीय पर्यावरण सेवा सम्मान, एनसीईआरटी के लिए तैयार ऑडियो कार्यक्रम को वर्ष 2008 में श्रेष्ठ पुरस्कार, बाल साहित्य के लिए डॉ. हरिकृष्ण देवसरे पुरस्कार (2016), महावीर प्रसाद द्विवेदी पर्यावरण सम्मान (2017), उत्तर प्रदेश सरकार का सूर सम्मान, भारत सरकार के पर्यावरण तथा वन मंत्रालय का मेदीनी पुरस्कार आदि से सम्मानित हो चुके पंकज आकाशवाणी, दूरदर्शन व कई टीवी चैनलों पर कई कार्यक्रमों में विशेषज्ञ के रूप में शामिल होते हैं।

पुस्तक परिचय

क्या हमारी आने वाली पीढ़ियां हरी-भरी फसलों को देख पाएंगी? क्या हमारे शहर कंक्रीट के ऐसे जंगल बन चुके हैं जो खुद अपनी गर्मी में झुलस रहे हैं? और उस मूक वन्यजीवन का क्या, जिसका घर हमसे पहले छिन रहा है? 'तपती धरती, बदलता मौसम और भारत' उन अनकहे सच और सुलगते सवालों का एक जीवंत दस्तावेज़ है, जिससे आज हमारा पूरा देश जूझ रहा है। यह पुस्तक किसी अकादमिक शोध की तरह रूखी नहीं, बल्कि धड़कते हुए भारत की ज़मीनी हकीकत बयां करती है। देश के जाने-माने पर्यावरणविदों औ विचारकों के लेखों का यह संग्रह, जलवायु परिवर्तन के बहुआयामी प्रभावों को बेहद संवेदनशीलता से रेखांकित करता है: खेती की चुनौती : असमय बारिश, सूखा और सिकुड़ती फसलें कैसे बदल रहा है हमारे अन्नदाता का भाग्य ? सुलगते जंगल धधकती दावानल और बिखरती जैव-विविधता की दर्दनाक दास्तान । हांफते शहर : कंक्रीट के तंदूर बनते महानगर, बाढ़ में डूबते रास्ते और 'हीट वेव' का जानलेवा जाल। इंसान और जानवर विस्थापन का दर्द, स्वास्थ्य के नए संकट और बेजुबान जानवरों के अस्तित्व का संघर्ष । यह किताब महज़ आंकड़ों का पुलिंदा नहीं है; यह एक आईना है जिसमें हम अपना वर्तमान देख सकते हैं और एक मार्गदर्शिका है जिससे हम अपना भविष्य सुधार सकते हैं। पर्यावरण और भारत के भविष्य में रुचि रखने वाले हर नागरिक, छात्र और नीति-निर्माता के लिए एक अनिवार्य पठनीय पुस्तक ।

Frequently Asked Questions
  • Q. What locations do you deliver to ?
    A. Exotic India delivers orders to all countries having diplomatic relations with India.
  • Q. Do you offer free shipping ?
    A. Exotic India offers free shipping on all orders of value of $30 USD or more.
  • Q. Can I return the book?
    A. All returns must be postmarked within seven (7) days of the delivery date. All returned items must be in new and unused condition, with all original tags and labels attached. To know more please view our return policy
  • Q. Do you offer express shipping ?
    A. Yes, we do have a chargeable express shipping facility available. You can select express shipping while checking out on the website.
  • Q. I accidentally entered wrong delivery address, can I change the address ?
    A. Delivery addresses can only be changed only incase the order has not been shipped yet. Incase of an address change, you can reach us at help@exoticindia.com
  • Q. How do I track my order ?
    A. You can track your orders simply entering your order number through here or through your past orders if you are signed in on the website.
  • Q. How can I cancel an order ?
    A. An order can only be cancelled if it has not been shipped. To cancel an order, kindly reach out to us through help@exoticindia.com.
Add a review
Have A Question
By continuing, I agree to the Terms of Use and Privacy Policy
Book Categories