परम आदरणीय विनय कुमार झा जी की काव्य-कृति 'विकिरण' के प्रकाशन पर हार्दिक बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएं। विनय जी एक प्रतिष्ठित साहित्यकार हैं जिनको अनेक प्राप्त शुभकामनाएं तथा कविताओं की उत्कृष्ट रचना इसकी पुष्टि करते हैं। 'विकिरण' शीर्षक की अनेक व्याख्याएं भी शुभकामनाओं तथा कवि के आत्म-कथ्य में अंकित है। मेरी अपनी दृष्टि में 'विकिरण' का जो अर्थ सामने आया वो सहज भाव से कहता है 'वि' विनय जी के काव्य की 'किरण' जो अपने में अनेक किरणें समेटे है; यथा-आध्यात्मिकता, जीवन के विभिन्न उतार-चढ़ाव, पर्यावरण, देशभक्ति, इंसानियत, कोरोना संकट, संस्कार, संस्कृति, देशप्रेम, रिश्तों का महत्त्व, त्यौहारों के रंग, सफलता प्राप्ति आदि । इन काव्य किरणों में एक विशेषता विनय जी के आध्यात्मिक दृष्टिकोण को दर्शाती है। कृति का प्रारंभ 'नटराज' कविता और समापन पर ईश्वर को 'आभार' कविता प्रस्तुतिकरण इस बात को प्रमाणित करता है। इनकी दो कविताओं के अंश प्रस्तुत हैं
इंसानियत "सृष्टिरचना का श्रेष्ठतम सृजन इन्सान है, इन्सान का उच्चतम स्तर इन्सानियत है। हर प्राणी प्राकृतिक गुणधर्म दृढ़ रखता है, इन्सान कभी भी इन्सानियत छोड़ देता है। शैतान कभी शैतानियत नहीं छोड़ता है"
शिष्टाचार "जीत की हो जय जयकार, किञ्चित् न हो अहंकार । विजय उद्घोष का हो उद्गार, पर न उद्दण्ड हो व्यवहार। जश्न, उत्सव का हो संचार, परंतु अभद्र न हो संस्कार ।" श्री विनय कुमार झा जी को उत्कृष्ट लेखन हेतु बधाई एवं साधुवाद ।
नाम :- विनय कुमार झा जन्म :- जोगियारा (दरभंगा- बिहार) वर्तमान निवास :- गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) शैक्षणिक योग्यता :- MBA-Operation Management (with Mechanical engineering background) कुल कार्य अनुभव :- 44 वर्ष रूचि :- 1- हिन्दी और अंग्रेजी में लेखन (लेख / कविता / कहानी) 2- मेन्टरशिप / ट्रेनिंग / मोटिवेशन । सम्प्रति :- मैनेजमेन्ट कंसल्टेंट उपलब्धियाँ :- 1- इंजिनियरिंग एवं मैनेजमेन्ट आधारित 2 पुस्तकें प्रकाशित । 2-अनेक भारतीय कम्पनियों (टाटा, हीरो हौन्डा, टोयोटा आदि) एवम् विदेश में प्रबंधक / महाप्रबंधक जैसे उच्च पदों पर कार्य करने का चार दशक से अधिक का कार्य अनुभव । 3- अनेकों सामाजिक, सांस्कृतिक एवम् साहित्यिक संस्थान में सहभागिता संग सम्मान प्राप्ति । जीवन उद्देश्य :- अपने अनुभव, शिक्षा और ज्ञान बांटकर अधिक से अधिक लोगों को उत्साहित, प्रेरित एवम् शिक्षित करना।
Hindu (हिंदू धर्म) (14036)
Tantra (तन्त्र) (1040)
Vedas (वेद) (731)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2126)
Chaukhamba | चौखंबा (3478)
Jyotish (ज्योतिष) (1631)
Yoga (योग) (1209)
Ramayana (रामायण) (1315)
Gita Press (गीता प्रेस) (717)
Sahitya (साहित्य) (25167)
History (इतिहास) (9337)
Philosophy (दर्शन) (3707)
Santvani (सन्त वाणी) (2603)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist