डॉ. मनमोहन सहगल
जन्म :
15 अप्रैल, 1932
शिक्षा :
एम.ए. (हिन्दी एवं दर्शन शास्त्र), पी-एच.डी., डी.लिट्
कर्मक्षेत्र :
अध्ययन, अध्यापन, शोघ तथा सृजन
प्रकाशित रचनाएं :
(i) 31 स्तरीय शोध-समीक्षापरक पुस्तकें
(iअ) पंजाब में रचित हिन्दी साहित्य का इतिहास (2 भाग)
(ii) सम्पूर्ण टीका, गुरुग्रंथ साहिब (4 जिल्दे) हिन्दी में
(iii) 8 प्रचीन पाण्डुलिपियां लिप्यंतरित एवं सम्पादित
(iv) 8 किशोरोपयोगी लघु रचनाएं
(v) उपन्यास इसी लेखनी से-
1. जिंदगी और जिंदगी
2. जिंदगी और आदमी
3. बदलती करवटें
4. कश्मीर की कसक
5. गुरु लाघो रे
6. एक और रक्तबीज
7. अन्ना पासवान
8. नरमेध
9. घटता-बढ़ता चाँद
10. अथ कॉलेज कथा
11. मानव छला गया
12. समझौते से पहले
मनमोहन सहगल रचनावली (चार जिल्दें-उपर्युक्त 12 उपन्यास)
13. काला सच
14. मिले सुर मेरा तुम्हारा
15. किराए की कोख
16. मामा शकुनी
17. औरत जिंदा है।
सम्प्रति :
कृतकार्य प्रोफेसर तथा अध्यक्ष, हिन्दी विभाग, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला (पंजाब)
LGBT आंदोलन समाज की विकृत (परवटेंड) मानसिकता की देन है जो समकालीन समाज के लिए त्रासद रूप धारण करता जा रहा है। परम्परागत भारतीय समाज के मेरुदण्ड परिवार के अवमूल्यन और विघटन के लिए उत्तरदायी इस विभीषिका का सामना करना बड़ी चुनौती बन गया है। लेस्बियन वर्ग इस बहुआयामी समस्या का मात्र एक किन्तु सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण आयाम है; क्योंकि परिवार की सुतंगत व्यवस्था पर यह कठोरतम प्रहार करता है, जिसके परिणाम परिवार के बाकी सदस्यों को भोगने पड़ते हैं।
'औरत जिंदा है!' उपन्यास इस समस्या को स्वीकार कर उससे जूझने का साहसिक लेखकीय प्रयास है। अनेक समस्याओं से जूझती हुई मध्यवर्गीय नारियां रोमिला और प्रॉमिला परिवार से कटकर भी संस्कारवश उससे कहीं जुड़ी हैं। स्वाभाविक ही उनकी युवा इच्छाएं-आकांक्षाएं ऊँची उड़ान भरती हैं। किन्तु पुरुष वर्चस्व वाले समाज में दान-देहज की समस्या आड़े आती है। युवती मन की गहराइयों का सजीव चित्रण उपन्यास में है। लेस्बियन युगल के बेडरूम का यथार्थ और प्रभावी चित्रण भी उपन्यास में हुआ है। भारतीय संस्कार में जीने के लिप्सा उपन्यास का आदर्श है।
यह उपन्यास ट्रेंड-सेटर (Trend-setter) होने का सामर्थ्य रखता है।
Hindu (हिंदू धर्म) (13443)
Tantra (तन्त्र) (1004)
Vedas (वेद) (714)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2075)
Chaukhamba | चौखंबा (3189)
Jyotish (ज्योतिष) (1543)
Yoga (योग) (1157)
Ramayana (रामायण) (1336)
Gita Press (गीता प्रेस) (726)
Sahitya (साहित्य) (24544)
History (इतिहास) (8922)
Philosophy (दर्शन) (3591)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (117)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist