जीवन वन अपने आप में एक यात्रा है-एक निरंतर खोज, एक अनवरत भटकाव । "यायावरः अधूरे एहसास" उसी यात्ना का दार्शनिक रूप है। यह मात्न कविताओं का संग्रह नहीं, बल्कि आत्मा के अनुभवों, अधूरे सपनों और मन के गहरे विचारों का प्रतिबिंब है। 27 वर्षों के इस सफर में 18 साल घर से दूर बिताए हुए अनुभव, न केवल बाहरी दुनिया को समझने का अवसर देते हैं, बल्कि भीतर के अधूरेपन और अनकहे एहसासों को भी उजागर करते हैं। इस संग्रह की कविताएँ प्रेम, संघर्ष, समाज, राजनीति, और प्रकृति के विभिन्न पहलुओं के माध्यम से जीवन की सच्चाई को उजागर करती हैं। प्रेम के नाजुक एहसास और दिल टूटने की कसक को यह कविताएँ बड़ी ईमानदारी से बयान करती हैं। इसमें उन अधूरे एहसासों का जिक्र है, जो प्रेम की ऊँचाईयों और विछोह की गहराईयों से गुजरते हुए हर दिल में उभरते हैं।
इनमे सम्मिलित कविताएँ केवल व्यक्तिगत भावनाओं की अभिव्यक्ति नहीं हैं; यह समाज और उसकी जटिलताओं का भी आईना हैं। संघर्ष की आग, सपनों और वास्तविकताओं के बीच का द्वंद्व, और जीवन की कठोर सच्चाइयों का यह चित्रण हर युवा मन के लिए प्रासंगिक है। प्रकृति भी इन कविताओं में एक महत्वपूर्ण किरदार के रूप में मौजूद है; बसंत की आशा, पतझड़ की वास्तविकता, और हर ऋतु का संदेश मेरे अवलोकनों और विचारों में झलकता है। शहर और गाँव की भिन्नता, यथार्थ और कल्पनाओं के बीच का अंतर, और जीवन की अनिश्चितता ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। इन कविताओं में आपको प्रकृति की सादगी के साथ जीवन के कठिन पहलुओं का भी दर्शन मिलेगा।
यायावरः अधूरे एहसास केवल कविता का संग्रह नहीं, बल्कि एक निमंत्रण है-अपने भीतर झाँकने का। यह उन सभी के लिए है, जिन्होंने कभी प्रेम किया है, दिल टूटने का दर्द सहा है, संघर्ष की तपिश महसूस की है, और फिर भी खुद को खोजने का साहस किया है। यह संग्रह उन विचारशील पाठकों के लिए जीवन के अधूरे पहलुओं को समझने और उन्हें स्वीकारने का एक प्रयास है, जो शब्दों के माध्यम से जीवन के हर रंग और हर अधूरे एहसास को महसूस करना चाहते हैं। यायावर हर उस मन को समर्पित है, जो जीवन की यात्रा को भटकाव नहीं, बल्कि एक गहरे अर्थ की खोज मानता है।
आइए, इस यात्रा में शामिल हों, जो यात्ना आपके भीतर के अधूरे एहसासों को शब्दों में पिरोने और उन्हें स्वीकारने की है। यह यात्ना आपकी अपनी है-खुद को समझने और अपने भीतर की गहराई तक पहुँचने की।
Hindu (हिंदू धर्म) (13842)
Tantra (तन्त्र) (1021)
Vedas (वेद) (738)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2111)
Chaukhamba | चौखंबा (3226)
Jyotish (ज्योतिष) (1615)
Yoga (योग) (1178)
Ramayana (रामायण) (1319)
Gita Press (गीता प्रेस) (721)
Sahitya (साहित्य) (24990)
History (इतिहास) (9169)
Philosophy (दर्शन) (3661)
Santvani (सन्त वाणी) (2604)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist