अंधेरे के चिराग अमित 'बैरागी' यह गजल-संग्रह मेरी साहित्यिक यात्रा का प्रारम्भिक लेकिन अत्यंत आत्मीय पड़ाव है। लेखन मेरे लिए केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं रहा, बल्कि अपने समय, समाज और स्वयं से संवाद करने का एक तरीका भी रहा है। विद्यालय जीवन से ही मन में उठने वाले प्रश्न, आसपास दिखाई देने वाली असमानताएँ, लोगों के संघर्ष, रिश्तों की जटिलताएँ और जीवन की छोटी-बड़ी अनुभूतियाँ धीरे-धीरे शब्दों का रूप लेने लगीं। समय के साथ वही अनुभव गजलों में ढलते गए और इस संग्रह का आधार बने। मेरी गजलों में पाठक को आम आदमी का जीवन, सामाजिक यथार्थ, व्यवस्था के प्रति असंतोष, भूख, मजदूर, संघर्ष, उम्मीव, प्रेम, विरह और मनुष्य की आंतरिक बेचीनियाँ बार-बार दिखाई देंगी। मैंने अपने आसपास के जीवन को जिस रूप में महसूस किया, उसे बिना किसी कृत्रिम सजावट के सरल और सीधे शब्दों में कहने का प्रयास किया है। मेरी कोशिश रही है कि शेर केवल साहित्यिक अभ्यास बनकर न रह जाएँ, बल्कि पाठक और श्रोता के अनुभवों से जुड़ सकें।
अमित 'बैरागी' समकालीन हिंदी गजल लेखन में सक्रिय एक नवोदित रचनाकार हैं, जिनकी रचनाओं में सामाजिक चेतना, मानवीय संवेदना और सहज अभिव्यक्ति का स्वर प्रमुखता से दिखाई देता है। उनका जन्म 24 जून 1987 को नई दिल्ली में एक साधारण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में हुआ। पारिवारिक शैक्षणिक वातावरण औपचारिक शिक्षा से दूर रहा, फिर भी जीवन के अनुभवों, संघर्षों और आत्मप्रेरणा ने उन्हें ज्ञान, अध्ययन और रचनात्मक अभिव्यक्ति की ओर अग्रसर किया। उनका लेखन विद्यालय जीवन से आरम्भ हुआ, जहाँ जीवन, समाज और मनुष्य से जुड़े प्रश्नों ने उन्हें शब्दों की दुनिया की ओर आकर्षित किया। समय के साथ उनकी रचनाओं में सामाजिक यथार्थ, मानवीय संघर्ष, व्यवस्था की विडंबनाएँ, प्रेम, विरह तथा अस्तित्व संबंधी चिंतन के स्वर विकसित होते गए। उनके लेखन में निजी अनुभवों के साथ-साथ सामूहिक जीवन की पीड़ाएँ और समय की बेचौनियाँ भी अभिव्यक्ति पाती हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (14032)
Tantra (तन्त्र) (1042)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2135)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1632)
Yoga (योग) (1209)
Ramayana (रामायण) (1311)
Gita Press (गीता प्रेस) (715)
Sahitya (साहित्य) (25415)
History (इतिहास) (9382)
Philosophy (दर्शन) (3708)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist