पुस्तक परिचय
उपन्यास विविध विषयों पर लिखे गये हैं और आज भी लिखे जा रहे हैं। श्री द्विवेदी जी का यह उपन्यास अंतरीप एक प्रेम कथा है। पंजाब में प्रेम कथाओं का जन्म हुआ था। जिसमें वारिस शाह रचित हीर को साहित्य जगत में भलीभाँति लोग जानते हैं। अमीर जाति की खूबसूरत हीर ने रांझा से प्यार किया। अपने चार भाइयों में सबसे छोटा रांझा परिवार से बिद्रोह करके हीर के गाँव तक जा पहुँचा था। शाहजहाँ और मुमताज की कहानी जगत प्रसिद्ध हुई। उसे प्रेम प्रतीक के रूप में ताजमहल को देखा जा सकता है। इसी तरह रोमियो जुलियट की प्रेम कहानी को कौन नही जानता। किन्तु इसे दुःखद प्रेम कहानी की श्रेणी में माना जाता है। दोनों के बीच इस प्रेम कहानी को चार शताब्दी से पाठक लगातार पढ़ता आ रहा है। दुनिया के इतिहास में आदर्श प्रेम कहानी के रूप में पहचानी जाती है। राम सीता के प्रेम की प्रशंसा करते हुए राम भक्त हनुमान जी ने लंका में कहा था। 'दुष्करं कृतवान रामो हीनो यदनया प्रभुः धारयत्यात्मनो देहं न शोकेनावसीदति ।' इसी तरह राधा और श्री कृष्ण की प्रेमगाथा जगत प्रसिद्ध है। हम सब जानते हैं कि इतिहास के पन्ने में दर्ज पृथ्वीराज और संयुक्ता की कहानी। दोनों ने एक दूसरे को देखा ही नहीं था। कहाँ कन्नौज और कहां दिल्ली। लेकिन दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। अंतरीप उपन्यास के सहनायक आनंद और नायिका रागिनी की कहानी इससे कम नहीं है। दोनों के बीच अमीरी और गरीब की खाई कभी रोड़ा नहीं बन पायी।
लेखक परिचय
डॉ० विवेक द्विवेदी जन्म- 02/04/1958 शिक्षा- एम०ए०, एल एल० बी०, पी-एच० डी०। लेखन कहानी / उपन्यास / आलोचना। पुस्तकें- भीष्म साहनी उपन्यास साहित्य आलोचना। कहानी संग्रह- शब्द शिल्पी, आदमी और जानवर, प्रोफेसर माथुर की प्रयोगशाला, रोहिणी राग, मेरे अपने, कंधे, अलविदा कावेरी, गुंथा, सुकरात कभी मरा नहीं प्रकानाधीन। उपन्यास- एक और सच, कब समझेगा यह देश, पतझड़, खूंटी और रस्सी, तपिश, नेपथ्य में स्त्री, मसीहा मारा गया। अनुभव- फिल्मी दुनिया मुम्बई में सहायक निर्देशक एवं पटकथा लेखक के रूप में संघर्ष। पुरस्कार- म०प्र० हिन्दी साहित्य सम्मेलन भोपाल द्वारा वर्ष 1986 में कहानी चैतू का अषाढ़ के लिये प्रथम पुरस्कार, अखिल भारतीय कमलेश्वर स्मृति कहानी पुरस्कार 2012 कथाबिम्ब मुम्बई, माँ धनपती देवी स्मृति-कथ -कथा साहित्य सम्मान 2019 उ०प्र०, पुष्पगंधा अंतर्राष्ट्रीय कहानी प्रतियोगिता सम्मान बर्ष 2020, सेवक साहित्य श्री सम्मान -2021 वाराणसी उ०प्र०, राष्ट्रीय कादम्बरी देवी चरण नेमा सम्मान जबलपुर 2022, तुलसी विश्व सम्मान उ० प्र० गोंडा 2023। विशेष- म०प्र० साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा संचालित पाठक मंच जिला रीवा का जिला संयोजक । निवास- 'रामेश्वरम', राजीव मार्ग, निराला नगर,(म०प्र०)
Hindu (हिंदू धर्म) (13859)
Tantra (तन्त्र) (1021)
Vedas (वेद) (739)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2114)
Chaukhamba | चौखंबा (3486)
Jyotish (ज्योतिष) (1618)
Yoga (योग) (1179)
Ramayana (रामायण) (1319)
Gita Press (गीता प्रेस) (720)
Sahitya (साहित्य) (25010)
History (इतिहास) (9182)
Philosophy (दर्शन) (3665)
Santvani (सन्त वाणी) (2601)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist