लेखक परिचय
अवध नारायण मुद्गल (1936-2015) प्रख्यात कवि, कथाकार एवं संपादक। पत्रकारिता, यात्रावृत्त संस्मरण, रिपोर्ताज लेखन के साथ ही अनुवाद कार्य भी। वे दस वर्षों तक कथा पत्रिका सारिका के संपादक रहे। उन्होंने वामा एवं पतंग पत्रिका का भी संपादन किया। उनकी लेखकीय यात्रा कविता से आरंभ हुई थी लेकिन अस्सी के दशक की शुरुआत में उन्होंने 'संपाती', 'चक्रवात' एवं 'कबंध' जैसी उत्कृष्ट कहानियाँ लिखीं जो मध्यम वर्ग या निम्न मध्यम वर्ग की जीवन स्थितियों और चरित्रों पर आधारित हैं। कविता, कहानी, अनुवाद साक्षात्कार आदि के अलावा अवध जी ने छोटे आकार के सफरनामे लिखे हैं, जो एक फलांग का सफरनामा में संकलित हैं। उनकी अन्य प्रमुख पुस्तकें हैं मेरी कथा यात्रा (कहानी-संकलन), बंबई की डायरी (डायरी), इप्तदा फिर उसी कहानी की (साक्षात्कार) आदि। उन्हें उत्तर प्रदेश के हिंदी संस्थान के 'साहित्य भूषण', हिंदी अकादमी दिल्ली के साहित्यकार सम्मान एवं राजभाषा विभाग, बिहार के सम्मान से सम्मानित किया गया था।
चित्रा मुद्गल (1943): चित्रा मुद्गल हिंदी की प्रख्यात लेखिका हैं। आपकी 50 से अधिक कृतियाँ प्रकाशित हैं, जिनमें संपादित और अनूदित पुस्तकें भी शामिल हैं। आपकी रचनाओं को फिल्मों में रूपांतरित किया गया है तथा विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर पाठ्यक्रमों में शामिल किया गया है। आप व्यास सम्मान प्राप्त करने वाली पहली लेखिका हैं। आपको साहित्य अकादेमी पुरस्कार, साहित्यिक कृति पुरस्कार, इंदु शर्मा कथा सम्मान, साहित्यकार सम्मान, शिखर सम्मान, साहित्य भूषण सम्मान, चक्रधर सम्मान, प्रेक्षा पुरस्कार, विहुला सम्मान आदि प्राप्त हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (13460)
Tantra (तन्त्र) (1003)
Vedas (वेद) (716)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2079)
Chaukhamba | चौखंबा (3181)
Jyotish (ज्योतिष) (1540)
Yoga (योग) (1154)
Ramayana (रामायण) (1335)
Gita Press (गीता प्रेस) (724)
Sahitya (साहित्य) (24591)
History (इतिहास) (8951)
Philosophy (दर्शन) (3597)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Manage Wishlist