पुस्तक परिचय
आलोचना वह कसौटी है जिस पर किसी रचना की परख की जाती है। हिन्दी आलोचना का आधुनिक रूप वर्तमान काल में विकसित हुआ है किन्तु इससे पूर्व भी हिन्दी-साहित्य में आलोचना की एक परम्परा विकसित थी जिसका सीधा सम्बंध संस्कृत साहित्यालोचन से था। संस्कृत साहित्य में सैद्धान्तिक आलोचना का विकास बहुत पहले हो चुका था, जिसे काव्यशास्त्र, अलंकारशास्त्र या रीतिशास्त्र भी कहते हैं। संस्कृत काव्यालोचना के ढंग-ढर्रे पर हिन्दी में काव्यशास्त्र के नवीन मतवादों की प्रतिष्ठा हुई और काव्य के विविध तत्वों की विवेचना प्रारंभ हुई। भारतेन्दु जी पत्र-पत्रिकाओं में सर्वतोंमुखी प्रतिभा-सम्पन्न कलाकार थे जिन्होंने हिन्दी साहित्य की अन्य विधाओं के साथ आलोचना के विकास में अपना महान् अवदान दिया। भरतमुनि के नाट्यशास्त्र के समान उनका 'नाटक' नामक ग्रन्थ नाट्यशास्त्र सम्बंधी सैद्धांतिक आलोचना का महत्वपूर्ण ग्रंथ है। आगे चलकर 'प्रेमधन', बालकृष्ण भट्ट, प्रतापनारायण मिश्र ने अपने लेखों से आलोचना को विकसित किया। आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी के आगमन से हिन्दी आलोचना को नई प्रेरणा और दिशा मिली। बाद में गंगाप्रसाद अग्निहोत्री, अम्बिकादत्त व्यास ने इसका पथ-प्रशस्त किया। यूँ द्विवेदी युग के प्रमुख आलोचकों में मिश्र बन्धुओं का महत्वपूर्ण स्थान है। हिन्दी समालोचना/आलोचना रचना-कर्म को समझने, जानने, जाँचने-परखने की विधा है। रचना की कोई प्रतिभा नहीं, किन्तु आलोचना की एक दृष्टि जरूर होती है-यह मूल्यों और विचारधाराओं के बीच खड़ी होकर वहीं से रचना के गुणावगुणों की परख करने में समर्थ होती है। किसी की रचना का विश्लेषण उसके कथ्य-कथन-क्राफ्ट की परिधि में रहकर की जा सकती है। हमें आलोचना की दृष्टि को सही सार्थक रूप में देखना चाहिए, न-कि उसे औजार की तरह इस्तेमाल करना चाहिए। बहुत से विश्लेषक किसी रचना के साथ उसके लेखक की परख करने में समय गवाते हैं। इससे आलोचना में छिछोरापन या छिनारपन की प्रवृत्ति उभरती है और सृजनात्मक बारीकियों से ध्यान हटकर इतरतः केन्द्रित हो जाता है। समाज के प्रत्येक उत्पाद की तरह साहित्य में भी वही सिद्धांत लागू होता है लेकिन यहां ध्यातव्य यह है कि साहित्य की फलक को, बिना उसके कलात्मक तत्व को जाने वह खूबी नहीं आ सकती जिसकी जरूरत होती है; उसकी जीवन्तता, उर्वरता और उपादेयता के लिए। मैंने अपने से पूर्व आलोचकों-डॉ. रामविलास शर्मा, डॉ. नामवर सिंह, डॉ. शिवदान सिंह चौहान, प्रो. रमेश कुन्तल मेघ, डॉ. नगेन्द्र, डॉ. जीवन प्रकाश जोशी, जैसे विद्वत् मनीषियों को देखा, उनके आलोचक-कर्म को भीतर तक जानने-समझने का प्रयास किया और अन्ततः पाया कि उनके सामने आचार्य रामचन्द्र शुक्ल, हजारी प्रसाद द्विवेदी, डॉ. नन्ददुलारे वाजपेयी और डॉ. धनंजय वर्मा आदि की तरह चुनौतियाँ भले ही न रही हों लेकिन साहित्यिकारों के प्रति एक साफ दृष्टि थी। यही दृष्टि उन्हें प्रतिष्ठित करती है और पहचान को पुख्ता बनाती है।
लेखक परिचय
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ एव हिंदी अकादमी, दिल्ली द्वारा सम्मानित अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त, बहुमुखी प्रतिभा के धनी एवं भारतीय संस्कृति के सुप्रसिद्ध विद्वान् डॉ. राहुल का जन्म 2 अक्टूबर 1952 ई. को ग्राम-खेवली, जिला-वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के एक सामान्य कायस्थ परिवार में हुआ है। इनकी रचनाओं में राष्ट्रीय, सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना के सबल स्वर बड़ी प्रखरता से डॉ. राहुल महाकाव्यात्मक कृति 'युगांक' को लोकार्पित सम्मानित करते हुए भारतीय संस्कृति को पुनर्प्रतिष्ठित करने और पुनर्जागरण की कालजयी कृति बताया। इनकी अन्य प्रमुख प्रकाशित कृतियां हैं-रामायण मूलकथा (3 खण्ड) महाभारत मूलकया (2) खण्ड) जिसका लोकार्पण सांसद एवं भारतीय संस्कृति के प्रस्तोता डॉ. कर्णसिंह ने किया। इस महत् ग्रन्य की विश्व में विशेष चर्चा हुई। श्रीमद्भगवद्गीता जिसमें लेखक ने नई स्थापनाएँ दर्ज की हैं। (डॉ. विद्यानिवास मिश्र) गिरिजा कुमार माथुर काव्यदृष्टि और अभिव्यंजना, शमशेर और उनकी कविता, लम्बी कविताओं की नाभिकृति अग्निहोत्र सपनों में (आलोचना) के अतिरिक्त कई संपादित ग्रंथ। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी द्वारा विमोचित, बीसवीं सदी हिंदी की मानक कहानियां-4 खण्डों में (सुप्रसिद्ध कथाकार कमलेश्वर एवं विधि विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मीमल सिंघवी द्वारा लोकार्पित)। देवपुरा दर्पण (खण्ड-काव्य), अष्टछाप कवियों के विवेचक आचार्य (डॉ.) भगवतीप्रसाद देवपुरा, मुखरित हुए हैं। तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकरदयाल शर्मा ने इनकी दिव्यात्मा (महाकाव्य), राजाभाषा हिंदी व व्याकरण विषयक अन्य महत्वपूर्ण कृतियाँ प्रकाशित ।
पुरोवचन
हिन्दी समालोचना/आलोचना रचना-कर्म को समझने, जानने, जाँचने-परखने की विधा है। रचना की कोई प्रतिभा नहीं, किन्तु आलोचना की एक दृष्टि जरूर होती है-यह मूल्यों और विचारधाराओं के बीच खड़ी होकर वहीं से रचना के गुणावगुणों की परख करने में समर्थ होती है। किसी की रचना का विश्लेषण उसके कथ्य-कथन-क्राफ्ट की परिधि में रहकर की जा सकती है। हमें आलोचना की दृष्टि को सही सार्थक रूप में देखना चाहिए, न-कि उसे औजार की तरह इस्तेमाल करना चाहिए। बहुत से विश्लेषक किसी रचना के साथ उसके लेखक को परख करने में समय गँवाते हैं। इससे आलोचना में छिछोरापन या छिनारपन की प्रवृत्ति उभरती है और सृजनात्मक बारीकियों से ध्यान हटकर इतरतः केन्द्रित हो जाता है। समाज के प्रत्येक उत्पाद की तरह साहित्य में भी वही सिद्धांत लागू होता है लेकिन यहां ध्यातव्य यह है कि साहित्य की फलक को, बिना उसके कलात्मक तत्व को जाने वह खूबी नहीं आ सकती जिसकी जरूरत होती है; उसकी जीवन्तता, उर्वरता और उपादेयता के लिए। मैंने अपने से पूर्व आलोचकों-डॉ. रामविलास शर्मा, डॉ. नामवर सिंह, डॉ. शिवदान सिंह चौहान, प्रो. रमेश कुन्तल मेघ, डॉ. नगेन्द्र, डॉ. जीवन प्रकाश जोशी, जैसे विद्वत् मनीषियों को देखा, उनके आलोचक-कर्म को भीतर तक जानने-समझने का प्रयास किया और अन्ततः पाया कि उनके सामने आचार्य रामचन्द्र शुक्ल, हजारी प्रसाद द्विवेदी, डॉ. नन्ददुलारे वाजपेयी और डॉ. धनंजय वर्मा आदि की तरह चुनौतियाँ भले ही न रही हों लेकिन साहित्यिकारों के प्रति एक साफ दृष्टि थी। यही दृष्टि उन्हें प्रतिष्ठित करती है और पहचान को पुख्ता बनाती है।आलोचना के क्षेत्र में पश्चिमी और भारतीय दृष्टियों में अन्तर है।
Hindu (हिंदू धर्म) (14137)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1214)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25536)
History (इतिहास) (9449)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2622)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist