भूमिका
मैं अपनी इस पुस्तक 'हिन्दी कहानी युवा चेतना को आप के सामने प्रस्तुत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करता हूँ। इसमें मेरे अपने ही लेख हैं जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं।
इस पुस्तक में चुने हुए लेख हैं, जो विशेष रूप से युवा पीढ़ी से संबंधित हैं। इन लेखों में हिन्दी और तेलुगु कहानियों के आधार पर युवा की गतिविधियों और क्रिया-प्रतिक्रियाओं की विभिन्न पहलुओं की ओर ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया गया है। इस पुस्तक में कुछ लेख युवा पीढ़ी की मानसिकता तथा युवा की प्रगतिचेतना को उजागर करते हैं तो कुछ लेख पारिवारिक संबंध और पारिवारिक संस्कारों के प्रति युवा के रवैये को स्पष्ट करते हैं। इसमें नारी का समर्थन एवं सशक्तिकरण, धर्म और जाति व्यवस्था, दलित तथा आदिवासी जीवन से संबंधित लेख भी हैं जो पारिवारिक व्यवस्था, नारी, धर्म और जाति व्यवस्था, दलित, आदिवासी जीवन आदि के प्रति युवापीढ़ी के दृष्टिकोण को रेखांकित करते हैं। इसमे सांप्रदायिक सद्भावना से संबंधित लेख भी हैं जो युवा पीढ़ी की विशेषता है और वर्तमान समय में आवश्यक भी है।
प्रकाशन हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करनेवाले विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यू.जी.सी.) तथा गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानित विश्वविद्यालय), गांधीग्राम के प्रति हृदय की गहराईयों से आभार व्यक्त करता हूँ। मेरी रचनाओं को पुस्तक का रूप देने और इसके प्रकाशन भार को बखूबी निभाने वाले मेरे प्रिय मित्र डॉ. शेख अब्दुल वहाब, सह आचार्य एवं अध्यक्ष (सेवानिवृत्त), इसलामिया कॉलेज (स्वायत्त). वनियंबाड़ी, तमिलनाडु और राका प्रकाशन, प्रयागराज के कर्ता धर्ता श्री राकेश तिवारी जी का मैं आभार मानता हूँ।
Hindu (हिंदू धर्म) (14038)
Tantra (तन्त्र) (1045)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2138)
Chaukhamba | चौखंबा (3455)
Jyotish (ज्योतिष) (1636)
Yoga (योग) (1209)
Ramayana (रामायण) (1311)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25422)
History (इतिहास) (9380)
Philosophy (दर्शन) (3706)
Santvani (सन्त वाणी) (2597)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist