लेखक परिचय
डॉ. गोपाल बाबू शर्मा जन्म : 4 दिसंबर, 1932, अलीगढ़ (उ.प्र.)। शिक्षा: एम.ए., पी-एच.डी. (हिंदी) देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कविताएँ, लेख तथा व्यंग्य प्रकाशित। आकाशवाणी केंद्र- मथुरा, आगरा, दिल्ली से काव्य तथा वार्ताएँ प्रसारित। प्रकाशित कृतियाँ: श्रेष्ठ व्यंग्य रचनाएँ (निबंध-संग्रह), जिंदगी के चाँद सूरज (काव्य-संकलन), वर कथा अनंता (व्यंग्य-संग्रह), कूल से बँधा है जल (काव्य-संकलन), सॉरी प्लीज (व्यंग्य-संग्रह), समर्पित है मन (मुक्तक-संग्रह), धूप बहुत-कम छाँव (दोहे तथा हाइकू), दूधों नहाओ, पूतों फलो (हास्य-व्यंग्य कविताएँ), पोथी पढ़ि-पढ़ि जग जिया (व्यंग्य-संग्रह), कहेगा आईना सब कुछ (मुक्तक-संग्रह), सरहदों ने जब पुकारा (कविताएँ), सास बिना सब सूना (व्यंग्य-विनोद)।
पुस्तक परिचय
प्रस्तुत कथा संग्रह की कहानियों की सबसे बड़ी विशेषता है इनका रस-वैभिन्न्य। प्रत्येक कहानी का अपना महत्त्व है। कोई कहानी करुण रस से भीगी है तो कोई हास्य रस से सराबोर, कोई वीर रस से हुंकारती हुई तो कोई बीभत्स रस से हाहाकार मचाती; कोई राजनीतिक विद्रूपताओं पर करारा प्रहार करती हुई तो कोई सामाजिक व पारिवारिक विसंगतियों और विषमताओं को उद्घाटित करती; किसी में प्रेम की पराकाष्ठा के दिग्दर्शन हैं तो किसी में त्याग, तपस्या व बलिदानी भावनाओं का वर्णन। कुल मिलाकर अत्यंत ही उच्च कोटि की रचनाएँ, जो प्रत्येक स्तर के पाठक- चाहे वह स्त्री हो अथवा पुरुष, बाल हो, युवा हो अथवा वृद्धे-सबके लिए पठनीय व मननीय हैं
नथुआ सिर से पैर तक काँप रहा था। उसके कान यकायक चौंके। लगा जैसे कहीं रात में गोली चली है। वह झट से उठकर चारपाई पर बैठ गया। तड़ातड़ तीन-चार आवाजें उसे सुनाई दीं। कान बजने लगे। पड़ोस की मड़ैया में खटर-पटर सुनाई दी। वह बैठा-बैठा हाँफने लगा। हे भगवान्, यह क्या सुन रहा है वह ? आज की रात उस पर यह कैसी-कैसी विपदा पड़ रही है? अब की बार दो-तीन फायर फिर। कहीं चंपिया के लठैते का काल आज आ ही गया क्या ? यह आवाज तो गढ़ी की ओर से आ रही है। भंडारी की राइफल होती तो एक-दो को मारकर चुप हो जाती। यह सब क्या है? गाँव में सब चुप क्यों हैं? उससे रुका नहीं गया। वह बारिश की चिंता किए बिना हाँफता-काँपता भाग छूटा।
Hindu (हिंदू धर्म) (14040)
Tantra (तन्त्र) (1046)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2138)
Chaukhamba | चौखंबा (3455)
Jyotish (ज्योतिष) (1636)
Yoga (योग) (1209)
Ramayana (रामायण) (1311)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25423)
History (इतिहास) (9382)
Philosophy (दर्शन) (3706)
Santvani (सन्त वाणी) (2598)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist