लेखक परिचय
डॉ. ओंकार नारायण सिंह जन्म तिथि : 16-10-1961 समदड़ी (बाड़मेर) राजस्थान शिक्षा : एम.ए., पीएच.डी., जे.आर.एफ. अनुसंधान / अध्यापन अनुभव : 32 वर्ष प्रकाशित ग्रंथ : 1. राजस्थान की भक्ति-परंपरा एवं संस्कृति, 2. प्राचीन भारतीय इतिहास की कतिपय विसंगतियाँ, 3. इतिहास एवं संस्कृति-चिन्तन, 4. मध्यकालीन राजस्थान के भक्ति-साहित्य में चित्रित समाज एवं संस्कृति, 5. उत्तर मध्यकालीन राजस्थान के भक्ति-साहित्य में समाज एवं संस्कृति 6. स्वातंत्र्य पूर्व राजस्थान के भक्ति-साहित्य में समाज एवं संस्कृति 7. राजस्थान के भक्ति-साहित्य में प्रतीक-विधान विविध शोध : संगोष्ठियों में सहभागिता एवं पचास से अधिक शोध-पत्रों का प्रकाशन सम्प्रति : सह-आचार्य, इतिहास (राजकीय महाविद्यालय, बायतु (बाड़मेर)
पुस्तक परिचय
जीवन के पूर्व एवं जीवन के पश्चात् की स्थिति के प्रति सदा से सबकी जिज्ञासा रही है। साथ ही जीवन के उद्देश्य के विषय में भी पृथक् पृथक् सिद्धान्त-अवधारणाओं के अनुरूप मत-वैभिन्न्य रहा है। 'आत्मज्ञान' अथवा 'स्वस्थ' होकर स्वयं को जानने विषयक परम-लक्ष्य की उपलब्धि हेतु विविध साधना-व्यवहार भी निदर्शित हुए हैं। प्रस्तुत प्रबन्ध के अन्तर्गत जीवन काल के समानान्तर जन्म से पूर्व एवं मृत्यु के पश्चात् जीव की अवस्था-गति के सन्दर्भ में भारतीय शास्त्रीय-परम्परा के अनुसार वैचारिक तथ्यों की व्यावहारिक व्याख्या निरूपित हुई है। साथ ही कर्मविधान, प्रारब्ध, पुरुषार्थ एवं पुनर्जन्म इत्यादि के प्रसंग में आध्यात्मिक सिद्धान्तों का वैज्ञानिक दृष्टि से विश्लेषण तथा लोक-व्यवहार परक सरल-सुबोध विवेचन सम्पन्न हुआ है। परिशिष्ट के अन्तर्गत शोध से संबंधित कतिपय स्वानुभूत विवरण समाविष्ट किए गये हैं।।
Hindu (हिंदू धर्म) (13774)
Tantra (तन्त्र) (1011)
Vedas (वेद) (730)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2099)
Chaukhamba | चौखंबा (3182)
Jyotish (ज्योतिष) (1565)
Yoga (योग) (1172)
Ramayana (रामायण) (1333)
Gita Press (गीता प्रेस) (722)
Sahitya (साहित्य) (24849)
History (इतिहास) (9072)
Philosophy (दर्शन) (3638)
Santvani (सन्त वाणी) (2631)
Vedanta (वेदांत) (115)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist