<center><b>पुस्तक परिचय</b></center> हिन्दी कहानी की कथा-वस्तु, भाषा और शिल्प आदि के वर्तमान ढरों से पूरी तरह मुक्त अम्बर पाण्डेय की ये कहानियाँ हिन्दी में एक सर्वथा अनूठी कथा का उद्घाटन करती हैं। जीवन के नितान्त अछूते कोनों से उठाए गए कथानक को उतने ही अछूते शिल्प में उत्कीर्ण करती ये कहानियाँ एक ऐसा आख्यान रचती हैं जो हमें एक साथ विस्मित और विचलित करता है। इनमें जब-तब हमारे निकट इतिहास और कल्पना का ऐसा अन्तर्गुम्फन है जो मानो दोनों से अलग और स्वायत्त एक तीसरी विधि या विधा में फलित होता है, तो जब-तब हमारी परिचित वास्तविकता लगभग अतियथार्थ प्रतीत होते शिल्प में रूपान्तरित होकर एक बिलकुल अपरिचित शक्ल में पुनराविष्कृत होती है। सबसे अधिक ध्यानाकर्षी है इन कहानियों की भाषा जो, एक बार पुनः, वर्तमान हिन्दी कहानी (बल्कि समूचे गद्य और कविता) की भाषा के सन्दर्भ में अद्वितीय है। इस भाषा की रचना हमारी सपाट रोजमर्रा जुबान को बहुत आकस्मिक किन्तु सहज ढंग से आई तत्सम शब्दावली से 'जक्स्टापोज 'करने से होती है। यह सन्निधान ('जक्स्टापोजीशन') एक ऐसी, मानो अतियथार्थ, भाषा की रचना करता है जो एक अन्तर्निहित द्विस्तरीय वास्तविकता को स्पन्दित करती है: यथार्थ में 'एक और तह' का अहसास कराने वाली भाषा। दूसरी तरह से कहें तो, यह 'डायलेक्ट' का एक 'ईडियोलेक्ट' में रूपान्तरण है जो इन कहानियों की निर्मिति को 'ईडियोसिंक्रेटिक' रूप प्रदान करता है। ये सारी चीजें मिलकर इन कहानियों की भू-रचना को बेहद विसमतल ('टोपोलॉजिकल') बनाती हैं। जिस पर चलते हुए हमारी गति बार-बार अवरुद्ध होती है, झटके खाती है। दूसरे शब्दों में हम आख्यान का निर्वाध पठन करते चले जाने के बजाय उसमें अपना रास्ता बनाते हुए चलते हैं: सिर्फ़ पढ़ते हुए नहीं बल्कि आत्मचेतन पठन करते हुए। यह सब कहने के बाद यह कहना जरूरी है कि इन कहानियों को पढ़ना पठन के अपने कोश में वास्तविकता के एक नितान्त अनन्य अवबोध को शामिल करते हुए उसे समृद्ध करना है।<p>
<center><b>लेखक परिचय</b></center> अम्बर पाण्डेय के हिन्दी में तीन कविता-संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। उनका पहला संग्रह 'कोलाहल की कविताएँ' 2018 में प्रकाशित हुआ। इस कृति के लिए उन्हें 'शब्द सम्मान' (2019) और 'कृति सम्मान' (2022) प्राप्त हुए। दूसरा काव्य-संग्रह 'गरुड़ और अन्य शोक गीत' 2021 में प्रकाशित हुआ। 2023 में प्रकाशित 'रुक्मिणी हरण और अन्य प्रेम कविताएँ' प्रेम-कविताओं का संग्रह है। उनका पहला उपन्यास 'मतलब हिन्दू' नाम से प्रकाशित है जो उनकी हिन्दू त्रयी का प्रथम भाग है। वे जर्मन तथा फ्रेंच से अनुवाद करते हैं और इन दिनों रूसी एवं जापानी सीख रहे हैं। ई-मेल: ammberpandey@gmail.com<p>
Hindu (हिंदू धर्म) (14142)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3461)
Jyotish (ज्योतिष) (1637)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25550)
History (इतिहास) (9452)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist