लेखक परिचय
ओम प्रकाश सोंधी पंजाब प्रांत में जालंधर नगर के एक सम्भ्रांत परिवार में पिता श्री फकीर चंद्र और माता श्रीमती लाल देवी की नी जीवित संतानों में आठवें और लड़कों में छठे लड़के के रूप में जन्म लिया। अशिक्षित मां और सोने चांदी के व्यापारी पिता के सपने को साकार करने के लिए इतिहास में एम. ए. पास किया। कुछ समय जालंधर के हंस राज महिला कॉलेज से प्राध्यापन कार्य आरंभकिया। कुछ समय डी. एम. कॉलेज मोगा और दो वर्ष तक डी. ए. बी. कॉलेज अबोहर में प्रवक्ता के रूप में कार्य किया। राजकीय महाविद्यालय से सरकारी नौकरी आरंभ की। 1966 में हिमाचल प्रदेश भेज दिया गया और हमीरपुर, नाहन, रामपुर, बुशेर, धर्मशाला और कुल्लू कॉलेज में कार्यरत रहा। सेवा निवृत्त होने पर चंडीगढ़ में जा बसा। इतिहास के पात्रों को मानवीय संबंध के परिवेश में देखता, समझता और महसूस करता रहा और जाना कि आधुनिक पात्रों और ऐतिहासिक पात्रों की भावनाएं, कुंठाएं, संवेदनाएं और तनाव एक जैसे ही हैं अंतर केवल बदलते हुए जीवन मूल्यों का है। मन में इकट्ठे होते विचारों को लेखनी में बांधने का विचार आया। पहाड़ों के एकांत वातावरण में रहते हुए और प्रकृति से प्रेरणा लेते हुए लिखता रहा। प्रकाशित कृतियां : उपन्यास 1. सिपाही चाचा, 2. भवानी मां, 3. वापसी, 4. पूजा, 5. बिखरे पात्र, 6. यही सच है, 7. अजीव आदमी, 8. सपना, 9. दिल के दायरे, 10. ऐसा ही क्यों, 11. किस्मत की खोज, 12. अनोखा साधू, 13. मैं ही क्यों, 14. योद्धा, 15. एक खिड़की ऐसी भी, 16. टेड़ा सवाल, 17. अंधी गली, 18. डरपोक, 19. बदलते रास्ते, 20. कुछ तो है, 21. अनामिका। कविता संग्रह: प्रेरणा। कहानी संग्रह: चुप्पी, देश विदेश की लोक कथाएं। सम्मान और पुरस्कार : अमित सैनी स्मृति सम्मान अंबाला से (दो बार), 2. आथर्ज गिल्ड आफ हिमाचल प्रदेश कुल्लू द्वारा सम्मानित, 3. मंथन चंडीगढ़, 4. साहित्य योगदान के लिए आवर्ज गिल्ड आफ हिमाचल प्रदेश कुल्लू, 5. उच्चस्तरीय साहित्य के योगदान के लिए चंडीगढ़ साहित्य अकादमी चंडीगढ़, 6. दीप साहित्यकी एवम् संस्कृति मंच हरिद्वार द्वारा, 7. बदलते रास्ते-उपन्यास को वर्ष 2017 के सर्वश्रेष्ठ उपन्यास के लिए चंडीगढ़ साहित्य अकादमी, चंडीगढ़।
Hindu (हिंदू धर्म) (13869)
Tantra (तन्त्र) (1020)
Vedas (वेद) (737)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2117)
Chaukhamba | चौखंबा (3482)
Jyotish (ज्योतिष) (1618)
Yoga (योग) (1179)
Ramayana (रामायण) (1319)
Gita Press (गीता प्रेस) (720)
Sahitya (साहित्य) (25009)
History (इतिहास) (9178)
Philosophy (दर्शन) (3660)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist