'संचार प्रत्येक जीव-जंतु में होता है। यह मानव के लिए आवश्यक है। जब संचार का संबंध किसी प्राणी से न होकर मनुष्य से होता है, तो वह मानव का 'संचार कहा जाता है। हर किसी जीव में संचार प्रारम्भ से विद्यमान रहा है। गाय का रंभाना, चिड़ियों का चहचहाना, मेंढक का टरटराना, कुत्ते का भौंकना आदि संचार है। एक दूसरे से बात करना 'संचार है और मन-ही-मन में कुछ चिंतन-मनन करना भी 'संचार है। जैसे-जैसे मानव की सोच में और बुद्धि में परिवर्तन हुआ है, वैसे-वैसे संचार के माध्यम बदले हैं तथा संचार का तरीका बदला है। मौखिक संचार से लिखित संचार, इंटरनेट, मोबाइल का प्रयोग, रेडियो-टेलीविजन का प्रयोग संचार के विविध सोपानों को व्यक्त करता है। जो पत्र, डाक के माध्यम से कई माह के बाद दूसरे तक पहुँचती है, वह पत्र आज इंटरनेट के माध्यम से पल में पहुँच जा रही है। संचार की नई-नई तकनीकें और तेवर बदले हैं। आरम्भ में आदिमानव ने चलना-फिरना प्रारम्भ किया। वह छोटे-छोटे समुदायों में रहता था, भय, खुशी, गुस्से का इजहार तरह-तरह की आवाजें निकाल कर करता था। वह चिल्लाता था, गर्जता था, चीखता था, रोता, बिलखता था। वह सभी संचार का परम्परागत स्वरूप रहा है। आज सूचनाओं को प्रसार तीव्र गति से होने लगा है। इन सूचनाओं को पहले एक-दूसरे के पास पहुँचने का महीने भर का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन संचार तकनीकों की खोज ने यह सब कुछ आसान कर दिया है। अब चाहे वह टेलीविजन, रेडियो, पेजर, फैक्स, टेलीफोन, कम्प्यूटर, रेडियो आदि जो कुछ भी हो, जिससे सूचनायें सुलभता से प्राप्त हो रही हैं। वह इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के द्वारा ही संभव हुआ है। इलैक्ट्रॉनिक दौर में सूचना सम्प्रेषण के लिए तकनीकी माध्यम तैयार किया जाता है । तकनीक के माध्यम से यह सूचनाएँ वृहद स्तर पर, वृहद् क्षेत्र में प्रसारित की जाती हैं। संचार जगत में तकनीक और इलैक्ट्रॉनिक माध्यमों के अवदान के कारण विकास को गति मिली है। साथ ही सामाजिक समस्याओं का निदान भी इससे हुआ है। समाज के भीतर महिला अपराध, बाल अपराध, घिनौने अपराधों की खबरें हर किसी तक पहुँच जा रही हैं। उन खबरों का संज्ञान मानवाधिकार आयोग, सुप्रीमकोर्ट, सरकारों ने बड़े ही संजीदगी से उठाया है। प्रतिस्पर्धा के इस युग में देश विदेशों में नई-नई तकनीक ईजाद हो रही हैं।
Hindu (हिंदू धर्म) (14139)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1638)
Yoga (योग) (1214)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25536)
History (इतिहास) (9449)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2622)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist