<center><b>लेखक परिचय</b></center> डॉ. धीरज भटनागर कृत यह काव्यानुवाद, 16वीं शताब्दी में रचित प्रसिद्ध भक्ति-महाकाव्य 'श्रीरामचरितमानस' का किसी भी भाषा में सर्वप्रथम पद्यानुवाद है। गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा अवधी में रचित इस महाकाव्य को आधुनिक खड़ी बोली हिंदी में सरल काव्यरूप में घर-घर तक ले जाने के मंतव्य ने उन्हें इसकी प्रेरणा दी है। अजमेर (राजस्थान) में जन्मे डॉ भटनागर का हिंदी और अंग्रेजी दोनों में समान अधिकार है। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कविताओं, लघुकथाओं के अतिरिक्त तकनीकी विषयों पर उनके आलेख प्रकाशित हुए हैं। यह उनके द्वारा किया गया प्रथम काव्य-अनुवाद है। साहित्य अकादमी, दूरदर्शन और अन्य मंचों पर उन्होंने 'श्रीरामचरितमानस' सम्बंधी व्याख्यान दिये हैं। डॉ. भटनागर ने चिकित्सा (M.B.B.S.) और विधि (L.L.B.) में व्यावसायिक शिक्षा तथा बाथ विश्वविद्यालय (UK) से राजकोषीय अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने IIM, वेंगलुरु, मेरीलैंड विश्वविद्यालय, वाशिंगटन और IMF institute (सिंगापुर तथा वाशिंगटन) से वित्त-सम्बंधी तकनीकी शिक्षा प्राप्त की। भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी डॉ भटनागर, वित्त मंत्रालय और आयकर विभाग में उच्च पदों पर कार्य-रत रहे हैं। विनिवेश विभाग में एडिशनल सेक्रेटेरी के रूप में उन्होंने भारत सरकार के सार्वजनिक प्रक्रमों के निजीकरण और विनिवेश में योगदान दिया है। उन्होंने विश्व बैंक, OECD, तथा अन्य अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया।<p>
<center><b>प्रस्तावना</b></center> श्रीरामचरितमानस और महाभारत दो ऐसे महाकाव्य है जिनके आधार पर भारतीय संस्कृति की अवधारणा पल्लवित हुई है। गोस्वामी तुलसीदास जी (1532-1623) द्वारा अवधी भाषा में रचित श्रीरामचरितमानस भारतीय भाषाओं में लिखा गया सबसे प्रमुख प्रबंध-काव्य है। 'रामचरितमानस' का अर्थ है 'भगवान राम की लीलाओं का सरोवर"। राम का जीवन-चरित्र भारतीय अय-चेतना का मूल आधार है। गोस्वामीजी ने राम के चरित्र-चित्रण में एक आदर्श पुत्र, एक आदर्श भाई, एक आदर्श पति और एक आदर्श शासक के गुण तथा उपरीक सभी भूमिकाओं में संतुलन निर्वाह को बखूबी निरूपित किया है। राम एक ऐसा सशक्त चरित्र है, जो असत्य पर सत्य की विजय की उपादेयता को प्रतिपादित करते हुये भारतीय मूल्य-प्रणाली और समाज में आचरण के मानदंड की परिभाषित करता है। राम-चरित्र के धागों से भारतीय सामाजिक-सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों का ताना-बाना बुना गया है। यहीं लीक प्रशासन में 'राम-राज्य' की उपमा स्वर्ण मानक मानी जाती है। श्रीरामचरितमानस को विश्व के महानतम 50 भक्ति-काव्यों में गिना जाता है। पश्चिमी विद्वानों ने इसे 'बाइबिल ऑफ़ ईस्ट" की उपमा दी है। यह एक ऐसा ग्रन्थ है, जिस पर भारतीय साहित्य में सबसे अधिक शोध किया गया है। रामचरितमानस के मूल तत्य राम-कथा के कथन-पाठन की परंपरा पुरातन है। भिन्न-भिन्न प्रकार से गिनने पर राम-कथा तीन सी से लेकर एक हजार तक की संख्या में विविध रूपों और भाषाओं में मिलती हैं। इनमें से संस्कृत में रचित याल्मीकि कृत 'रामायण' सबसे प्राचीन मानी जाती है।<p>
Hindu (हिंदू धर्म) (14145)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (733)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2145)
Chaukhamba | चौखंबा (3462)
Jyotish (ज्योतिष) (1638)
Yoga (योग) (1213)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (713)
Sahitya (साहित्य) (25585)
History (इतिहास) (9455)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2620)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist