लेखक परिचय
जन्मतिथि: 10 जून 1974 शिक्षा: बी.ए. ऑनर्स, एम.ए. (हिन्दी, शिक्षा), बी.एड. पी-एच.डी. पुरस्कार (1) बी.ए. द्वितीय वर्ष व तृतीय वर्ष में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक में निरन्तर दो बार प्रथम स्थान प्राप्त किया व स्वर्ण पदक प्राप्त किए। (2) 'मेरे मन की आकाशगंगा' (काव्य संग्रह) हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 2009 में अनुदानित। (3) साहित्य सभा, कैथल द्वारा वर्ष 2010 में श्री राकेश वत्स-स्मृति पुस्तक-पुरस्कार प्रदान किया गया। सम्प्रति एम.एच.डी. महिला महाविद्यालय औढा (सिरसा) में प्रवक्ता । पुस्तकें: 1. उपन्यास 'आकांक्षा' बर्ष 2006 में प्रकाशित। 2. उपन्यास 'दिवामणि' वर्ष 2009 में प्रकाशित। 3. काव्य-संग्रह 'मेरे मन की आकाशगंगा' वर्ष 2009 में प्रकाशित। 4. लघु काव्य-संग्रह 'खिले-खिले पलाश' वर्ष 2010 में प्रकाशित। 5. 'पनाह' आपके हाथों में है। विशेष : 'आकांक्षा' पर छात्रों द्वारा दो लघु शोध-प्रबन्ध (एम.फिल.) लिखे जा चुके हैं।
पुस्तक परिचय
डॉ. मंजु दलाल के इस उपन्यास को स्त्री विमर्श का उपन्यास भी कहा जा सकता है लेकिन स्त्री-मुक्ति के नाम पर केवल देह मुक्ति की तथाकथित अवधारणा से इस उपन्यास का दूर का भी नाता नहीं है। उपन्यास की नायिका अपने बदले हुए हालात का सामना साहस और विवेक से करती है और उसकी यातना ही उसे विपरीत परिस्थितियों से जूझने की शक्ति प्रदान करती है। कथा-नायिका के स्त्री-विमर्श का गंतव्य 'सर्वेभवन्तु सुखिनः' का है जो कि शुभ है।
Hindu (हिंदू धर्म) (14018)
Tantra (तन्त्र) (1039)
Vedas (वेद) (731)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2135)
Chaukhamba | चौखंबा (3470)
Jyotish (ज्योतिष) (1632)
Yoga (योग) (1212)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (716)
Sahitya (साहित्य) (25198)
History (इतिहास) (9344)
Philosophy (दर्शन) (3712)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist