देवेन्द्र सत्यार्थी हिंदी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेजी में अधिकारपूर्ण शैली में लिखने के लिए प्रसिद्ध पद्मश्री देवेंद्र सत्यार्थी का जन्म 28 मई, 1908 को पंजाब के एक गाँव भदौड़ (जिला संगरूर) में हुआ। सन् 1926 में डी.ए.वी. कॉलेज, लाहौर में इंटर के दूसरे साल में पढ़ते हुए लोकयान-यात्रा की धुन समाई। पढ़ाई बीच में छोड़कर कश्मीर से कन्याकुमारी और कलकत्ता से पेशावर तक की यात्रा के लिए पक्के इरादे से निकल पड़े। आजादी के बाद आठ साल (सन् 1948 से 1956 तक) प्रकाशन विभाग की प्रसिद्ध पत्रिका 'आजकल' (हिंदी) के प्रधान संपादक रहे। पहली पुस्तक पंजाबी में छपी 'गिद्धा' (1936)। उर्दू में पहली पुस्तक 'मैं हूँ खानाबदोश' (1941) थी। हिंदी में पहली पुस्तक है- 'धरती गाती है' (1948)। अंग्रेजी में एकमात्र पुस्तक 'मीट माई पीपल' सन् 1946 में प्रकाशित हुई। प्रकाश मनु द्वारा लिखी गई जीवनी 'देवेंद्र सत्यार्थी एक सफरनामा' के अलावा 'देवेंद्र सत्यार्थी : तीन पीढ़ियों का सफर' (सं. प्रकाश मनु) और 'यायावर देवेंद्र सत्यार्थी' (सं. ओम्प्रकाश सिंहल) पुस्तकों में सत्यार्थीजी के जीवन, शख्सियत और रचनाओं का पुनर्मूल्यांकन किया गया है। सत्यार्थीजी के प्रमुख उपन्यास हैं- 'रथ के पहिए', 'कठपुतली', 'दूधगाछ', 'कथा कहो उर्वशी', 'तेरी कसम सतलुज', 'विदा दीपदान'। पंजाबी में लिखा प्रयोगशील उपन्यास 'घोड़ा बादशाह' भी हिंदी में अनूदित होकर भाषा विभाग, पटियाला से प्रकाशित हुआ है।
Hindu (हिंदू धर्म) (14019)
Tantra (तन्त्र) (1039)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2135)
Chaukhamba | चौखंबा (3470)
Jyotish (ज्योतिष) (1632)
Yoga (योग) (1212)
Ramayana (रामायण) (1313)
Gita Press (गीता प्रेस) (716)
Sahitya (साहित्य) (25208)
History (इतिहास) (9351)
Philosophy (दर्शन) (3713)
Santvani (सन्त वाणी) (2600)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist