लघुकथा एक आधुनिक विधा है। लघुकथा ने विषयगत, वस्तुगत, समयगत नई चुनौतियाँ रची हैं। मनुष्यगत जो भी गुण-दोष, सुख-दुःख होते हैं, उन्हें ही लघुकथाकार अपनी लघुकथाओं की संवेदनभूमि बनाते हैं। जीवन में घटित होनेवाली छोटी-बड़ी घटनाएँ, घर-परिवार और समाज के ताने-बाने को प्रभावित करनेवाली छोटी-छोटी चिंताएँ, चुनौतियाँ, टकराहटें, हताशाएँ और इनके बीच जीवित उम्मीदें, संवेदनाएँ और संघर्ष मिलकर लघुकथा में विन्यस्त होते हैं। साहित्य का मकसद मानव की दिक्कतों, दुश्वारियों, समस्याओं, अड़चनों, चिंताओं और चुनौतियों को सामने लाना है, उनपर दूसरों का ध्यान आकर्षित करना है। उनकी संवेदना को जागृत करना, विचार करने को बाध्य करना है। यह काम लघुकथा बखूबी कर सकती है/कर रही है। जो लघुकथाएँ जितनी सहज संप्रेषणसक्षम हुई हैं, वे उतनी ही कलात्मकता के निकट भी पहुँच पाती हैं। किसी घटना, स्थिति, विसंगति और विचार का मात्र चित्रण या विवरण देना पर्याप्त नहीं होता, उसे वैचारिक स्तर तक पहुँचाना भी आवश्यक होता है। लेखकीय सोच, नवीन दृष्टि और विचार के अभाव में रचना अधूरी प्रभावहीन रह सकती है। आज का पाठक सजग, प्रबुद्ध, सचेत और सूचनाओं से लैस है। ऐसे में उसके सामने किसी सामान्य-सी स्थिति को परोसना निरर्थक है। उसे नवीन सोच, गहन दृष्टि और उच्च वैचारिकता के साथ ही आगे सोचने को बाध्य किया जा सकता है। निश्चित रूप से शिल्प और भाषा पाठक को आकर्षित करते/बाँधते हैं। पर पाठक अनोखे शिल्प और भाषा के चमत्कारों को देखने के लिए नहीं पढ़ता है। पाठक किसी नवीन विषय-वस्तु या कुछ नया जानने की उत्सुकता और कथा का रस लेने के लिए रचना पढ़ने के लिए प्रवृत्त होता है। इधर लिखी जा रही लघुकथाओं में बहुसंख्य लघुकथाएँ ऐसी हैं जो स्थिति, समस्या या विषय को छूभरकर समाप्त हो जाती हैं। पाठक की उत्सुकता, जिज्ञासा शान्त नहीं हो पाती।
कमल चोपड़ा जन्मतिथि: 21 सितम्बर, 1955 (पंजाब) शिक्षा : चिकित्सा स्नातक लेखन : कहानी, बाल कहानी, लघुकथा लगभग सभी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कहानियाँ, लघुकथाएँ व बाल कहानियाँ प्रकाशित प्रकाशित कृतियाँ : लघुकथा-संग्रह: अभिप्राय (1990), फंगस (1997), अन्यथा (2001) अनर्थ (2015), अकथ (2018), मेरी चुनिन्दा लघुकथाएँ (2019) सिर्फ इनसान (पंजाबी), संवेदना (मराठी), आमहि हि माणसच (मराठी) कहानी-संग्रह: अतिक्रमण, भट्ठी में पौधा बाल साहित्य : तीन बाल उपन्यास प्रकाशित, हर कदम परीक्षा (बाल कहानी संग्रह) सम्पादन : हालात, प्रतिवाद, अपवाद, आयुध, अपरोक्ष, चिंगारियाँ समकालीन लघुकथा : सृजन और विचार, अभिव्यंजना (लघुकथा-संकलनों का सम्पादन) 2008 से 'संरचना' पत्रिका का सम्पादन सम्प्रति : स्वतन्त्र लेखन एवं चिकित्सा सम्प्राप्ति : दिशा सम्मान-2019 सहित विभिन्न संस्थाओं से पुरस्कृत सम्मानित.
Hindu (हिंदू धर्म) (14136)
Tantra (तन्त्र) (1052)
Vedas (वेद) (732)
Ayurveda (आयुर्वेद) (2146)
Chaukhamba | चौखंबा (3463)
Jyotish (ज्योतिष) (1638)
Yoga (योग) (1215)
Ramayana (रामायण) (1314)
Gita Press (गीता प्रेस) (714)
Sahitya (साहित्य) (25536)
History (इतिहास) (9450)
Philosophy (दर्शन) (3740)
Santvani (सन्त वाणी) (2621)
Vedanta (वेदांत) (120)
Send as free online greeting card
Email a Friend
Visual Search
Manage Wishlist