BOOKS IN HINDI

Filter
Filter by Publisher
More Publishers
Filter by Author
More Authors

FAQs


Q1. How to self publish a book in India?

 

किसी अच्छे सेल्फ-पब्लिशिंग कंपनी से contact करें। आपके साथ में काम करने वाली कंपनी के साथ में एक अकाउंट तैयार कर लें। अपनी बुक को माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) या इसी तरह के किसी प्रोग्राम में लिखें: ज़्यादातर सेल्फ-पब्लिशिंग कंपनीज़ को आपकी बुक की माइक्रोसॉफ्ट word फ़ाइल को अपलोड करना होता है।

पारंपरिक प्रकाशक से अपनी रचनाओं को प्रकाशित करने के लिए संपर्क करना चाहिए। गैर-पारंपरिक प्रकाशक को आप उनकी वेबसाइट AMAZON जैसीतथा पोर्टल पर घर बैठे online संपर्क कर अपनी रचनाओं को प्रकाशित कर सकते हैं। किताब का डिजाइन और प्रिंटिंग की सुविधा वहां उपलब्ध रहती है।


Q2. What is the process of book publishing?

 

पारंपरिक पुस्तक प्रकाशन तब होता है जब एक प्रकाशक लेखक को एक अनुबंध (contract) प्रदान करता है और बदले में, पुस्तक विक्रेताओं और अन्य खुदरा विक्रेताओं के माध्यम से आपकी पुस्तक को प्रिंट, प्रकाशित और बेचता है। प्रकाशक अनिवार्य रूप से आपकी पुस्तक प्रकाशित करने का अधिकार (right to publish) खरीदता है और बिक्री से आपको रॉयल्टी का भुगतान करता है।

 

प्रकाशन process के चरण और विवरण:

 

·         अपना प्रस्ताव (proposal) भेजें।

 

·         अपनी पांडुलिपि (manuscript) जमा करें।

 

·         सहकर्मी समीक्षा परिणाम।

 

·         स्वीकृति और मूल्य उद्धरण (price quote)

 

·         भाषा कॉपी एडिटिंग, टेक्निकल एडिटिंग और टाइपसेट प्रूफ।

 

·         चालान (invoice) भुगतान।

 

·         पुस्तक का ऑनलाइन प्रकाशन, प्रिंट और वितरण।


Q3. Difference between Stories and Novels?

           

·         उपन्यास की गति धीमी होती है किंतु कहानी अत्यंत तीव्र गति से अपने लक्ष्य पर पहुंचती है।

 

·         उपन्यास में पात्रों की अधिकता रहती है और संपूर्ण जीवन की झलक मिलती है। कहानी में पात्रों की संख्या कम होती है और उनके चरित्र किसी एक पहलू पर ही प्रकाश डाल पाता है।

 

·         उपन्यास में लंबे और दार्शनिक व्याख्यान भी हो सकते हैं किंतु कहानी में छोटे और पूर्ण संवाद होने चाहिए।

 

·         कहानी आकार में छोटी होती है लेकिन उपन्यास का आकार बड़ा होता है।

 

·         कहानी की कथा संक्षिप्त एवं वैविध्य विहीन होती है लेकिन उपन्यास की कथा लंबी एवं वैविध्य पूर्ण होती है।


Q5. Top 5 Hindi novel books

 

गुनाहों का देवता -धर्मवीर भारती : एक प्रेम कहानी जो जातिगत भेदभाव, प्रेम, आक्रोश और भ्रम का सुंदर वर्णन पुस्तक को अद्भुत बनाता है।

 

कितने पाकिस्तानकमलेश्वर : हिंदी के लिए 2003 का साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता।

 

मैला आंचल- फणीश्वर नाथ 'रेणु' : एक युवा डॉक्टर एक पिछड़े गांव को कार्यक्षेत्र बनाता है। उन्हें ग्रामीण जीवन के पिछड़ेपन, दु:, अज्ञानता और अंधविश्वास का सामना करना पड़ता है।

 

आपका बंटी - मन्नू भंडारी : यह किताब इस बात का मार्मिक वर्णन करती है कि कैसे एक छोटा बच्चा तलाक जैसी चीजों से लड़ता है।

 

निर्मला - मुंशी प्रेमचंद : बेमेल विवाह और दहेज प्रथा की मार्मिक कहानी है।


Q6. Top selling Hindi books

 

श्री रामचरितमानस (रामायण)- तुलसीदास जी - प्रभु श्री राम चन्द्र जी के जीवन चरित्र का बखान किया गया है।

 

भगवद् गीता -  वेद व्यास - भारतीय न्यायालयों में कटघरे में कुछ बोलने से पहले गीता की कसम दिलाई जाती हैं कि जो कहूँगा सच कहूँगा यह बात गीता को साक्षी मानकर ही बोली जाती है।

 

गाइड (मालगुड़ी) - आर. के नारायण - 1960 में इस किताब ने साहित्य अकादमी पुरस्कार भी जीता। गाईड कहानी एक टूर गाइड की कहानी है

 

एक भारतीय राजकुमार का निजी जीवनमुल्क राज आनंद - यह किताब भारत के राजाओं और उनके राजकुमार के निजी जीवन पर आधारित है।


Q7. Top 5 famous Hindi books

 

गुनाहों का देवता - धर्मवीर भारती - इसकी कहानी ब्रिटिश शासन काल के इलाहबाद में सेट की गई है।

 

तमस - भीष्म साहनी - यह उपन्यास ऐतिहासिक और वास्तविक घटनाओं के बारे में है।

 

निर्मला - मुंशी प्रेमचंद- इसे हिंदी साहित्य में सबसे ज्यादा प्रभावशाली उपन्यासों में गिना जाता है।

 

गाइड - आर.के नारायण - सबसे ज्यादा लोकप्रिय उपन्यास है, जिसे दुनिया के अन्य देशों में भी काफी प्रशंसा मिली है और 1960 में साहित्य अकादमी पुरस्कार भी दिया गया।

 

राग दरबारी - श्रीलाल शुक्ल - यह प्रसिद्ध व्यंग्य रचना है। उन्हें सन् 1969 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


Q8. Hindi books must have to read

 

अलकेमिस्ट - Paulo Coelho: आपको जादुई दुनिया, परियों की दुनिया, जादू टोना, जैसी अजीब अजीब चीज आकर्षित करती है तो आपको खजाना की खोज वाली किताब अलकेमिस्ट को जरूर पढ़ना चाहिए।

 

कंपनी ऑफ़ वीमेन - खुशवंत सिंह अगर आपको रोमांटिक स्टोरी पढ़ना अच्छा लगता है तो यह किताब आपके पढ़ने के लिए काफी जरूरी है।

 

सोचिए और अमीर बनिएनेपोलियन हिल - सफल बनने और खूब सारा पैसा कमाने का 13 तरीके हैं, जिसे कोई भी पालन कर सकता है।

 

हाउ टू विन फ्रैंड्स एंड इंफ्लूएंस पीपलडेल कार्नेगी - आपको बताना चाहते है कि आप किस प्रकार लोगों का मन जीत सकते हैं।